सरकार देश के किसानों और पशुपालाकों के लिए कई ऐसी सरकारी योजनाएं चला रही है, ताकि किसान भाई इन सरकारी योजनाओं का फायदा उठाकर अपनी खेती की लागत कम कर सकें और अधिक मुनाफा कमा सकें. इसी क्रम में यूपी सरकार नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना के तहत लखीमपुर खीरी जिले के किसानों को भारी अनुदान प्रदान कर रही है. इस सरकारी योजना का लाभ कोई भी पात्र पशुपालक उठा सकता है.
गाय की किन नस्लों पर मिलेगा अनुदान?
यूपी सरकार जिले के किसानों को स्वदेशी गाय पालन करने के लिए प्रोत्सहित कर रही है, ताकि किसान और पशुपालक गाय की इन नस्लों का पालन करें और दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी कर सकें. साथ ही पशुपालन विभाग लगातार स्वदेशी गायों की इन नस्लों जिनमें- साहीवाल गिर, थारपारकर, हरियाणा अन्य गायों को शामिल किया है और इन नस्लों का पालन करने के लिए राज्य सरकार किसानों, पशुपालकों को प्रोत्साहित भी कर रही है, क्योंकि इन नस्लों से अच्छा दूध उत्पादन मिल सकता है.
योजना में कौन कर सकता है आवेदन?
अगर आप इस सरकारी योजना में आवेदन करने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले यह जान लीजिए की इस योजना में आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी बेहद जरुरी है. इसके साथ ही पशुपालकों को गाय के बैट बछड़ा देने की तारीख से 45 दिन के भीतर ही आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना जरुरी है. इसके बाद वह इस सरकारी योजना का लाभ उठा सकेंगा.
कितनी गायों पर कितना मिलेगा अनुदान?
यूपी सरकार ने नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना की शुरुआत इसलिए की है, ताकि किसान और पशुपालक इस सरकारी योजना का फायदा उठाकर जिले में दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी करने के साथ खुद का डेयरी बिजनेस शुरु कर सकें. इसी के साथ राज्य सरकार किसानों को इस योजना के तहत ₹10000 से लेकर ₹15000 तक धनराशि करीब दो गायों के लिए प्रदान कर रही है.
योजना में कैसे करें आवेदन?
अगर आप यूपी लखीमपुर खीरी जिले के पशुपालकों या फिर किसान है तो तभी आप इस सरकारी योजना के अनुदान का फायदा उठा सकते हैं. इसी के साथ अगर आपने इस सरकारी योजना में आवेदन करने का मन बना लिया है, तो आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट nandbabadugdhmission.up.gov.in पर जाकर आसानी से अप्लाई कर सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह