Success Story: जायटॉनिक टेक्नॉलोजी ने बदली खेती की तस्वीर, किसान की आय हुई दोगुनी, जानें कैसे? Success Story: जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से किसान कैसे बढ़ा रहे हैं उत्पादन और घटा रहे हैं खेती की लागत? बदलते मौसम में बकरी पालन: पोषण एवं चारा प्रबंधन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 30 July, 2026 11:10 AM IST
'ड्रोन दीदी' योजना (Image Source-AI generate)

अगर आप गांव में रहती है और आत्मनिर्भर बनना चाहती है तो आपके लिए 'ड्रोन दीदी' योजना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है. इस सरकारी योजना के तहत महिलाओं को ड्रोन उड़ाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाता है, ताकि इस नई तकनीक की मदद से किसान महिलाएं अपने खेतों से जुड़े काम जैसे- खाद और दवा का छिड़काव आसानी से कर अच्छा मुनाफा कमा सकती है. साथ ही इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को  ड्रोन खरीद पर 8 लाख तक भारी अनुदान भी प्रदान कर रही है.

योजना का कौन उठा सकता है लाभ? 

अगर आप भी इस सरकारी योजना में आवेदन करने में इच्छुक है और इस नई तकनीक का इस्तेमाल करना चाहती है, तो आप योजना में आवेदन करने से पहले पात्रता को अच्छे से जान लीजिए जो कुछ इस तरह से हैं-

  • अगर आप इस सरकारी योजना का लाभ उठाने की सोच रही है तो आपको भारतीय नागरिक या ग्रामीण नागरिक होना बेहद ही जरुरी है.

  • आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच में होनी चाहिए तभी वह इस सरकारी योजना का लाभ उठा सकती है.

  • अगर आप महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी हुई है तो ही योजना का फायदा उठा सकती है.

प्रशिक्षण में महिलाओं को क्या सिखाया जाता है?

अगर आप इस सरकारी योजना में आवेदन करती है, तो आपको ड्रोन उड़ाना, खेतों में खाद और दवा का छिड़काव कैसे किया जाता यह सब जानकारी दी जाएगी. साथ ही आपकों प्रशिक्षण के दौरान यह भी सिखाया जाएगा की ड्रोन की देखरेख कैसे की जाएंगी, ताकि आप इस तकनीक से अच्छी तरह वाकिफ हो सकें.

इसके अलावा,  'ड्रोन दीदी' योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि महिलाओं को प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा. इस ट्रेनिंग के बाद ये महिलाएं किसानों के खेती से जुड़े दवाई छिड़काव के कामों को ड्रोन की मदद से कम समय में खत्म कर अच्छी कमाई भी कर सकती है.

आवेदन करने के लिए क्या है जरुरी दस्तावेज?

अगर आप भी इस सरकारी 'ड्रोन दीदी' योजना में आवेदन करने में इच्छुक है तो इन सभी जरुरी दस्तावेजों को जल्द ही तैयार कर लें जो कुछ इस तरह से है-

  • आधार कार्ड

  • निवास प्रमाण पत्र

  • बैंक पासबुक विवरण 

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ा पहचान पत्र या प्रमाण होना बेहद ही आवश्यक है.

कैसे करें योजना में आवेदन?

अगर आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है और योजना में अप्लाई करना चाहती है, तो सबसे पहले इस बात को अच्छे से समझ लीजिए की महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ही इस सरकारी योजना का लाभ मिलेगा वो भी चयन प्रक्रिया होने के बाद. ऐसे में आप इस सरकारी योजना में आवेदन करने के लिए अपने जिले के सरकारी दफ्तर, खेती से जुड़े विभाग या राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के कार्यालय में जाकर जानकारी प्राप्त कर योजना के लिए अप्लाई कर सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Namo Drone Didi Scheme Women 80 Percent Drone Subsidy
Published on: 30 July 2026, 11:15 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now