खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 13 April, 2018 12:00 AM IST

किसानो के लिए मसीहा बन कर रहने वाला राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने एक बार फिर किसानो के लिए एक योजना बना ली है, राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की शुरूआती वित्त वर्ष में अपने दीर्घावधि ऋण या पुर्निवत्त पोर्टफोलियो को 80,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने की।

आपकी जानकारी के लिए आपको बतादें की वित्त वर्ष 2017-18 में नाबार्ड ने 65,000 करोड़ रुपये का दीर्घावधि का ऋण दिया था. ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए विकास वित्त संस्थान दीर्घावधि ऋण बढ़ाना चाहता है. 2018 के मार्च में खत्म होने वाले वित्त वर्ष में नाबार्ड ने 2,951 करोड़ रुपये का बचा हुआ धन इकठ्ठा किया. उसकी योजना बांड ऋण से 40,000 करोड़ रुपये इकट्ठे करने की है.

बैंक ने 2017-18 में 33,000 करोड़ रुपये का ऋण इकठ्ठा किया था और वह बाजार से ऋण इकट्ठे करने वाले बेहतर तीन संस्थानों में शामिल रहा.

नाबार्ड के चेयरमैन एच के भानवाला ने यहां मीडिया  से कहा कि इकट्ठी की गई राशि का इस्तेमाल ग्रामीण विकास से संबंधित समस्याओ व गाँव की विकास के लिए किया जायेगा। नाबार्ड के चेयरमैन एच के भानवाला ने कहा कि दीर्घावधि पुर्निवत्त पोर्टफोलियो में लगातार सुधार हो रहा है. वित्त वर्ष 2016-17 में यह 53,500 करोड़ रुपये था, जो मार्च , 2018 के अंत तक बढ़कर 65,000 करोड़ रुपये हो गया. 2018-19 में हमें इसके 75,000 से 80,000 करोड़ रुपये पर पहुंचने की उम्मीद है.

English Summary: nabard news (1)
Published on: 13 April 2018, 01:21 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now