बिहार सरकार राज्य की महिलाओं के लिए कई सरकारी योजना चला रही है. उन्हीं में एक है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना जिसके तहत महिलाओं ने इस योजना के माध्यम से पहले चरण में 10 हजार रुपये की मदद से अपना खुद का स्वरोजगार शुरु किया था. अब उनकों इस योजना की अगली किस्त मिलने वाली है, जिससे महिलाओं को आर्थिक मदद मिलेगी और वह आत्मनिर्भर बन सकेंगी.
कब खाते में आएगी किस्त?
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की अगली किस्त के रुप में 20,000 रुपये महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे. साथ महिलाओं के मन में यह सवाल होगा की इस किस्त की राशि कब जारी होगी. सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह राशि अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जा सकते हैं. वहीं, कुछ मामलों में यह राशि मई के पहले सप्ताह तक भी पहुंच सकती है.
कुल कितनी राशि मिलेगी?
इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को 2 लाख की मदद मुहैया कराएंगी. यह राशि एकमुश्त नहीं, बल्कि चार अलग-अलग चरणों में प्रदान की जाती है. प्रत्येक चरण में महिलाओं को अपनी ओर से भी कुछ निवेश करना होता है, ताकि वे अपने व्यवसाय को जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ा सकें.
चार चरणों में मिलेगी किस्तें
अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी है तो आपको इस योजना का पैसा इन चरणों में मुहैया कराया जाएगा इस प्रकार-
-
पहला चरण: 20,000 रुपये महिला को 5,000 रुपये स्वयं लगाने होंगे
-
दूसरा चरण: 40,000 रुपये 10,000 रुपये स्वयं का योगदान
-
तीसरा चरण: 80,000 रुपये 20,000 रुपये स्वयं का निवेश
-
चौथा चरण: 60,000 रुपये मार्केटिंग, ब्रांडिंग और पैकेजिंग के लिए, इसमें स्वयं का योगदान आवश्यक नहीं
मोबाइल एप के जरिए हो रही निगरानी
इस सरकारी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जीविका समूह द्वारा एक विशेष मोबाइल एप तैयार किया गया है. इस एप के माध्यम से महिलाओं के रोजगार की स्थिति, प्रगति और उपयोग की गई राशि का डेटा इकट्ठा किया जा रहा है. इसी जानकारी के आधार पर यह तय किया जाएगा कि किन महिलाओं को अगली किस्त दी जानी है.
अधिकारियों के मुताबिक, इस समय उन सभी लाभार्थियों की मैपिंग की जा रही है जिन्हें पहले चरण में 10,000 रुपये मिल चुके हैं. यह प्रक्रिया अप्रैल के अंत तक पूरी होने की संभावना है. जैसे ही सूची तैयार होगी, पात्र महिलाओं के खातों में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा.
नए आवेदन कब करें?
अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो फिलहाल आपको थोड़ा इंतजार करना होगा. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 थी. इसके बाद नए आवेदन अभी स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं. सरकार की ओर से जब भी आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी, इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट https://mmry.brlps.in/ पर उपलब्ध करा दी जाएगी.
लेखक: रवीना सिंह