Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 27 February, 2023 5:40 PM IST
OUAT और ICAR इंस्टीट्यूट ओडिशा के बीच MoU पर हुए हस्ताक्षर

Odisha Kisan Mela: ओडिशा के भुवनेश्वर में दो दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसे ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी (OUAT) ने आयोजित किया है. संस्थान द्वारा उठाया गया यह कदम वाकई सराहनीय है. कृषि क्षेत्र को और सशक्त बनाने के लिए संस्थान कई अहम कदम उठा रहा है, इसी कड़ी में आज विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय (OUAT) के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए.

OUAT और ICAR इंस्टीट्यूट ओडिशा के बीच MoU पर हुए हस्ताक्षर

मेले के पहले दिन किसानों और उद्यमियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. इस मेले में ओडिशा के सभी जिलों के 600 से अधिक किसानों और कृषि उद्यमियों ने भाग लिया, तो वहीं 2000 से अधिक कृषि विशेषज्ञ और बुद्धिजीवी मेले का हिस्सा बने.

यह भी पढ़ें: OUAT के कुलपति प्रभात कुमार राउल ने किया दो दिवसीय किसान मेले का उद्घाटन

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय (OUAT) के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

बता दें कि आज मेले के पहले दिन OUAT कुलपति प्रभात कुमार राउल की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया. पहले दिन किसानों और कृषि उद्यमियों की अच्छी खासी उपस्थिति देखी गई. कयास लगाए जा रहे हैं कि मेले के दूसरे दिन और अधिक लोगों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी.

English Summary: MoU signed between OUAT and ICAR Institute Odisha
Published on: 27 February 2023, 05:52 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now