Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 23 March, 2021 4:01 PM IST
Farmers

गोरखपुर के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसान सम्मेलन को संबोधित किया. राजकीय कृषि विद्यालय, चरगांवा में मिशन किसान कल्याण योजना के तहत आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है. देश का अन्नदाता ही देश का भाग्यविधाता है. किसान खुशहाल रहेगा तो प्रदेश और देश में खुशहाली आएगी.

जब किसान समृद्ध होगा तभी देश और प्रदेश समृद्धशाली बनेगा. उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी वजह से किसानों को केंद्र में रखकर सरकार की सभी योजनाएं बनाई जा रही है.

सीएम योगी ने इस दौरान किसान आंदोलन की चर्चा किए बिना विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया. दरअसल, उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से लेकर 2014 के पहले तक सरकार में रहते हुए जिन्होंने किसानों के लिए कुछ नहीं किया, वह लोग अब किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.

सीएम योगी ने नए कृषि कानूनों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह झूठ फैलाया जा रहा है कि कांट्रैक्ट फ़ार्मिंग में किसान की जमीन चली जाएगी. मंडिया बंद हो जाएंगी. नए कानूनों से बाजार में स्वस्थ्य स्पर्धा का माहौल बनेगा. जिससे किसान को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा.

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की चार साल की उपलब्धियों के साथ ही किसानों के हित में केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी.

मुख्यमंत्री द्वारा दी गई किसानों को सौगात-

- एपीओ शक्ति पोर्टल की लांचिंग की.
- कृषकों को मिनी टूलकिट व प्रमाण पत्रों का वितरण
- राजकीय कृषि विद्यालय के नवीन प्रशासनिक भवन एवं किसान हॉस्टल का शिलान्यास
- कृषि विकास पुस्तिका का विमोचन.

English Summary: Modi government committed to make farmers prosperous: CM Yogi
Published on: 23 March 2021, 04:13 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now