Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Union Budget 2026-27: बजट की थाली सजी रही, किसान फिर भूखा ही लौटा! Union Budget 2026-27: बजट में किसानों को क्या मिला, जानिए बड़े ऐलान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 28 August, 2019 12:27 PM IST

देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसी खबर मिल रही है, जिसे सुन हर कोई हैरान है. यहां बोध घाट पर पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के अंतिम संस्कार के दौरान कुछ ऐसा हो गया, जिसने पुलिस-प्रशासन के सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी. दरअसल अरूण जेटली के अंतिम संस्कार के दौरान कुल 11 लोगों के मोबाइल फोन चोरी हो गए. पीड़ित राजनेताओं में खुद भाजपा के सांसद बाबुल सुप्रियो का नाम भी शामिल है.

वहीं कड़ी सुरक्षा के बावजूद भी इस तरह की घटना होने के बाद पुलिस से जवाब देते नहीं बन रहा है. हालांकि पुलिस के मुताबिक जांच शुरू कर दी गई है. उधर दूसरी तरफ इस घटना पर सोशल मीडिया पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सीएम को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है. इस बारे में बात करते हुए बीजेपी के एक कार्यकर्ता ने कहा कि दिल्ली चोर-उच्चको एवं बदमाशों का अड़्डा बन गया है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल का ये दावा बिलकुल फर्जी है कि 3 लाख कैमरो के सहारे दिल्ली सुरक्षित है.

पतंजलि प्रवक्ता ने ट्वीट पर कही ये बात

इस बारे में पतंजलि प्रवक्ता ने अपने एक ट्वीट के माध्यम से कहा कि दुखी मन के साथ लोग आधुनिक भारत के सबसे प्रखर व्यक्तित्व अरुण जेटली को जब याद कर रहे थे, तब मेरा फोन भी मुझे अंतिम प्रणाम कह गया. उन्होनें कहा कि ये दुखद है कि निगमबोध घाट पर सांसद बाबुल सुप्रियो समेत 9 अन्य लोगों के फोन चोरी हो गए.

English Summary: mobile stolen of 11 mp during jaitley funeral
Published on: 28 August 2019, 12:32 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now