Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 27 March, 2025 6:23 PM IST
कर्नाटक में दूध के दाम 4 रुपये बढ़े, 1 अप्रैल से लागू होंगे नए रेट, सांकेतिक तस्वीर

Milk Price Hike: कर्नाटक सरकार ने किसानों को दी बड़ी खुशखबरी दी है, जिसका किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वह अब पूरा हुआ. दरअसल, किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद कर्नाटक सरकार ने दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि को मंजूरी दे दी है. राज्य सरकार का यह फैसला पूरी तरह से राज्य के किसानों के हित में लिया गया है और दूध के बढ़े हुए दाम के अतिरिक्त पैसा सीधे किसानों के खातों में भेजे जाएंगे. 

आइए जानें किन किसानों को मिलेगा लाभ और कब से  दूध की नई कीमत लागू होगी. इसके बारे में यहां जानते हैं..

1 अप्रैल से लागू होंगे नए दाम

राज्य सरकार ने घोषणा की है कि यह बढ़ी हुई कीमतें 1 अप्रैल से लागू होंगी. इस फैसले से राज्य के डेयरी किसानों को राहत मिलेगी, जो लंबे समय से दूध के खरीद मूल्य में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे. इस दौरान कई किसान संगठनों और पशुपालन विभाग ने भी सरकार पर दबाव बनाया था.

नए दामों पर एक नजर 

कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) ने नंदिनी ब्रांड के दूध और दही की कीमतों में वृद्धि की है. नए दाम इस प्रकार होंगे:

  1. टोंड दूध: ₹42 से बढ़कर ₹46 प्रति लीटर
  2. होमोजेनाइज्ड टोंड दूध: ₹43 से बढ़कर ₹47 प्रति लीटर
  3. गाय का दूध (हरा पैकेट): ₹46 से बढ़कर ₹50 प्रति लीटर
  4. शुभम दूध: ₹48 से बढ़कर ₹52 प्रति लीटर
  5. दही: ₹50 से बढ़कर ₹54 प्रति किलोग्राम

डेयरी फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए गया यह निर्णय

पशुपालन मंत्री के. वेंकटेश ने बताया कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस फैसले को मंजूरी दी गई. उन्होंने कहा, "दूध उत्पादन और प्रोसेसिंग की लागत को देखते हुए राज्य में डेयरी फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय लिया गया है. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि बढ़ी हुई कीमत का पूरा लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे." कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) लंबे समय से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की मांग कर रहा था. सहकारिता मंत्री केएन रजन्ना ने बताया कि फेडरेशन 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी चाहता था, लेकिन सरकार ने 4 रुपये की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है.

क्यों बढ़े दूध के दाम?

हाल ही में कर्नाटक में बस, मेट्रो और बिजली दरों में भी बढ़ोतरी हुई थी, जिससे दूध के दाम बढ़ाने की जरूरत महसूस की गई. इसके अलावा, 10 फरवरी को किसान संगठनों ने बेंगलुरु में केएमएफ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर दूध खरीद मूल्य को कम से कम 50 रुपये प्रति लीटर करने की मांग की थी.

किसानों को होगा लाभ

यह निर्णय राज्य के हजारों डेयरी किसानों के लिए राहत लेकर आया है, जो बढ़ती उत्पादन लागत से जूझ रहे थे. सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी बढ़ोतरी किसानों को दी जाएगी, जिससे उनके आर्थिक हालात में सुधार होगा.

English Summary: Milk prices increased by Rs 4 in Karnataka new rates applicable from1 April news
Published on: 27 March 2025, 06:29 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now