Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 27 February, 2025 11:32 AM IST
March Holiday: मार्च 2025 में छुट्टियों की बहार , सांकेतिक तस्वीर

March 2025 Holidays: मार्च का महीना शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन शेष बचे है. जैसे कि आप जानते हैं मार्च माह में त्योहारों की भरमार रहती है. दरअसल, महीने होली, जमात उल-विदा, गुड़ी पड़वा और ईद-उल-फितर जैसे प्रमुख त्योहार आते हैं. इन त्योहारों के अवसर पर सरकारी और कई निजी संस्थानों में अवकाश रहता है. इन सभी त्योहारों के कारण मार्च में कई दिन छुट्टी रहेगी, जिससे लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा.

अगर आप मार्च में यात्रा या किसी अन्य योजना की सोच रहे हैं, तो छुट्टियों की तारीखों को ध्यान में रखकर पहले से प्लान से करें. ऐसे में आइए यहां जानते हैं कि मार्च माह में किस दिन छुट्टी रहेगी.

मार्च 2025 में छुट्टियों की लिस्ट

मार्च में कई बड़े त्योहार पड़ने वाले हैं, जिनकी वजह से स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में अवकाश रहेगा. आइए जानते हैं इस महीने कब-कब छुट्टियां होंगी:

  • 13 मार्च (गुरुवार) – होलिका दहन: इस दिन होलिका दहन का पर्व मनाया जाएगा, जो होली से एक दिन पहले मनाया जाता है. कई राज्यों में इस दिन अवकाश रहेगा.
  • 14 मार्च (शुक्रवार) – होली: रंगों का यह महापर्व पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जाता है. इस दिन स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में अवकाश रहेगा.
  • 28 मार्च (शुक्रवार) – जमात उल-विदा: रमज़ान के आखिरी शुक्रवार को जमात उल-विदा मनाया जाता है. यह दिन मुस्लिम समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है, और कई जगहों पर छुट्टी होती है.
  • 30 मार्च (रविवार) – गुड़ी पड़वा: महाराष्ट्र में नववर्ष की शुरुआत के रूप में मनाया जाने वाला यह पर्व हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र महीने के पहले दिन आता है.
  • 31 मार्च (सोमवार) – ईद-उल-फितर: रमज़ान के पवित्र महीने के समापन पर ईद-उल-फितर मनाई जाती है. यह दिन देशभर में सार्वजनिक अवकाश होता है.

ये भी पढ़ें: अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ मुश्किल, कैमरे की निगरानी में देना पड़ेगा टेस्ट!

अप्रैल 2025 में भी रहेंगी छुट्टियां

मार्च के बाद अप्रैल में भी कई बड़े त्योहार आने वाले हैं, जिन पर अवकाश रहेगा:

  • 6 अप्रैल (रविवार) – राम नवमी
  • 10 अप्रैल (गुरुवार) – महावीर जयंती
  • 18 अप्रैल (शुक्रवार) – गुड फ्राइडे
English Summary: March 2025 government holidays festival dates and list
Published on: 27 February 2025, 11:35 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now