पशुपालकों के लिए राज्य सरकार की नई पहल, आपदा प्रभावित पशुओं को मिलेगा निशुल्क चारा, जानें कैसे Success Story: सॉफ्टवेयर इंजीनियर से सफल गौपालक बने असीम रावत, सालाना टर्नओवर पहुंचा 10 करोड़ रुपये से अधिक! खुशखबरी! डेयरी फार्मिंग के लिए 42 लाख तक का मिलेगा लोन और अनुदान, जानें राज्य सरकार का पूरा प्लान किसानों को बड़ी राहत! अब ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम पर मिलेगी 80% सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ जायटॉनिक नीम: फसलों में कीट नियंत्रण का एक प्राकृतिक और टिकाऊ समाधान फसलों की नींव मजबूत करती है ग्रीष्मकालीन जुताई , जानिए कैसे? Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं Paddy Variety: धान की इस उन्नत किस्म ने जीता किसानों का भरोसा, सिर्फ 110 दिन में हो जाती है तैयार, उपज क्षमता प्रति एकड़ 32 क्विंटल तक
Updated on: 7 October, 2023 3:36 PM IST
maize mandi

MSP price: अक्टूबर महीने से धान, बाजरा, ज्वार और मक्का की खरीद शुरू हो गई है. आपकों बता दें कि सहारनपुर में पहली बार सरकारी क्रय केंद्रों पर मक्का की खरीद होगी. इसके लिए खाद्य विभाग द्वारा चार क्रय केंद्र खोले गए हैं. प्रदेश सरकार ने इस बार मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2090 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है. इन क्रय केंदों पर मक्का की खरीद 31 दिसंबर तक की जाएगी. वहीं जिले में लगभग 8850 हेक्टेयर मक्का फसल का क्षेत्रफल है. सहारनपुर जिले में मक्का की औसत उत्पादकता 24.35 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है. इसे देखते हुए मक्का का उत्पादन 21554 मीट्रिक टन होने का अनुमान है.

मक्का के खोले गए चार क्रय केंद्र

सहारनपुर जिले में पहली बार मक्का खरीद के लिए चार क्रय केंद्र खोले गए हैं. यह जनपद के विकास खंड क्रय केंद्र बलियाखेडी नवीन मंडी स्थल सहारनपुर, गंगोह नवीन मंडी स्थल गंगोह, रामपुर मनिहारान नवीन मंडी स्थल रामपुर मनिहारान, सढौली कदीम विपणन गोदाम बेहट एट गंदेवड हैं.

इसे भी पढ़ें- Maize cultivation: मक्का की खेती से लेना है अधिक पैदावार, तो इस तरह करें फसल में एकीकृत खरपतवार प्रबंधन

खाद्य विभाग द्वारा दिए गए इन मानकों पर मक्का की खरीद की जाएगी. इससे किसानों को उनकी फसल की लागत मिल सकेंगी.

संगठक अधिकतम सीमा

विजातीय तत्व- 1 प्रतिशत

अन्य खाद्यान्न- 2 प्रतिशत

क्षतिग्रस्त दाने- 1.5 प्रतिशत

बदरंग दाने- 4.5 प्रतिशत

अपरिपक्व दाने- 3 प्रतिशत

घुन लगे दाने- 1 प्रतिशत

नमी- 14 प्रतिशत

मानकों पर होगी खरीद

जिला खाद्य विपणन अधिकारी आर पी पटेल ने बताया कि सरकार द्वारा तय मानकों पर  मक्का की खरीद की जाएगी. फसल खरीद के लिए अधिकतम 14 प्रतिशत नमी तय की गई है. वहीं जनपद में खुले चार क्रय केंद्रों पर मक्का खरीद के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं. यह मक्का क्रय केंद्र इसलिए बनाया गया है ताकि किसानों को एमएसपी (MSP) से कम पर मक्का बेचने के लिए मजबूर न होने पड़े. हालांकि अभी तक क्रय केंद्रों पर मक्का फसल को बेचने के लिए किसान नहीं पहुंच रहे हैं.  

English Summary: maize mandi price maize msp rate UP government maize purchased on MSP price makke ki kimat
Published on: 07 October 2023, 03:43 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now