Poultry Farming: बारिश के मौसम में ऐसे करें मुर्गियों की देखभाल, बढ़ेगा प्रोडक्शन और नहीं होगा नुकसान खुशखबरी! किसानों को सरकार हर महीने मिलेगी 3,000 रुपए की पेंशन, जानें पात्रता और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खुशखबरी! अब कृषि यंत्रों और बीजों पर मिलेगा 50% तक अनुदान, किसान खुद कर सकेंगे आवेदन किसानों को बड़ी राहत! अब ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम पर मिलेगी 80% सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ GFBN Story: मधुमक्खी पालन से ‘शहदवाले’ कर रहे हैं सालाना 2.5 करोड़ रुपये का कारोबार, जानिए उनकी सफलता की कहानी फसलों की नींव मजबूत करती है ग्रीष्मकालीन जुताई , जानिए कैसे? Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं Paddy Variety: धान की इस उन्नत किस्म ने जीता किसानों का भरोसा, सिर्फ 110 दिन में हो जाती है तैयार, उपज क्षमता प्रति एकड़ 32 क्विंटल तक
Updated on: 18 March, 2019 5:22 PM IST

20.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर वाले महिंद्रा ग्रुप की एक इकाई महिंद्रा एंड महिंद्रा की मेजबानी में नई दिल्ली में 18 मार्च ( सोमवार ) 2019 को 'महिंद्रा समृद्धि इंडिया एग्री अवार्ड्स-2019' के 9वें एडिशन का आयोजन होगा. इस समारोह में शामिल होने के लिए शाम 5.30 बजे से पंजीकरण करना होगा. जबकि यह समारोह 6: 00 बजे से शुरू होगा. जहां पर महिंद्रा समृद्धि इंडिया एग्री अवार्ड्स-2019 का आयोजन किया जाएगा उसका पूरा पता- 

अशोक होटल, कन्वेंशन हॉल, डिप्लोमैटिक एन्क्लेव, चाणक्य पुरी, नई दिल्ली - 110002

लाइव वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे: 

https://www.facebook.com/krishi.jagran/videos/258596388419796/

'कृषि जागरण' के पाठकों को जानकारी के लिए बता दे कि 'कृषि जागरण' की टीम भी इस समारोह में शिरकत कर रही है. नतीजतन इस समारोह का लाइव प्रसारण दर्शको  को शाम  6: 00 बजे से कृषि जागरण के फेसबुक पेज पर देखने को मिलेगा.

महिंद्रा समृद्धि इंडिया एग्री अवार्ड्स-2019 के 9 वें संस्करण में पुरस्कार उन किसानों और संस्थानों को दिए जाएंगे, जिन्होंने वर्ष 2018 के दौरान कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है.

'महिंद्रा समृद्धि इंडिया एग्री अवार्ड्स-2019' इन श्रेणियों में दिए जाएंगे -

महिंद्रा समृद्धि कृषक सम्राट सम्मान (वर्ष के पुरुष किसान - 3 अवार्ड्स)

महिंद्रा समृद्धि कृषि प्रेरणा सम्मान (वर्ष की महिला किसान)

महिंद्रा समृद्धि कृषि युवा सम्मान (वर्ष का युवा किसान)

महिंद्रा समृद्धि कृषि सम्राट सम्मान (मशीनीकरण)

महिंद्रा समृद्धि कृषि संस्थान सम्मान (सार्वजनिक क्षेत्र के संगठन- पीएसओ)

महिंद्रा समृद्धि कृषि शिक्षा सम्मान - कृषि विश्वविद्यालय

महिंद्रा समृद्धि कृषि विज्ञान केंद्र सम्मान - कृषि विज्ञान केंद्र

महिंद्रा समृद्धि कृषि सहयोग सम्मान - एनजीओ/स्वयं सेवी समूह

महिंद्रा समृद्धि कृषि शिरोमणि सम्मान - आजीवन योगदान

इस समारोह में श्री अमिताभ कांत (मुख्य कार्यकारी अधिकारी - एनआईटीआई योग ) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित (अनुग्रह) रहेंगे. इनके अलावा श्री आनंद महिंद्रा (महिंद्रा ग्रुप के कार्यकारी अध्यक्ष ) और डॉ पवन गोयनका (महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के प्रबंध निदेशक) भी इस समारोह में मौजूद रहेंगे.

English Summary: Mahindra Samriddhi India Agri Awards 2019 Krishi Jagran WATCH LIVE
Published on: 18 March 2019, 05:51 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now