Success Story: जायटॉनिक टेक्नॉलोजी ने बदली खेती की तस्वीर, किसान की आय हुई दोगुनी, जानें कैसे? Success Story: जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से किसान कैसे बढ़ा रहे हैं उत्पादन और घटा रहे हैं खेती की लागत? बदलते मौसम में बकरी पालन: पोषण एवं चारा प्रबंधन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 30 July, 2026 12:09 PM IST
कृषि यंत्रों पर दे रही है सरकार 50% तक सब्सिडी (Image Source-AI generate)

किसानों के लिए राहत की खबर सामने आ रही है. मध्य प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को इन 5 कृषि यंत्रों पर प्रदान कर रही है भारी अनुदान. इस सरकारी योजना के तहत राज्य के किसान भाई कृषि यंत्रों की खरीद आसानी से कर सकेंगे और अपने खेती से जुड़े कार्य कटाई, जुताई, बुवाई के कामों को भी कम समय में खत्म कर खेती से अच्छी उपज के साथ आमदनी भी अच्छी कमा सकेंगे.

किन कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान?

अगर आप किसान है और इस सरकारी योजना में आवेदन कर सरकारी अनुदान का लाभ उठाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना फायदे वाली साबित हो सकती है. राज्य सरकार इस सरकारी योजना के तहत इन कृषि यंत्रों पर भारी सब्सिडी प्रदान कर रही है, जो कुछ इस तरह से हैं-

  • हैप्पी सीडर

  • स्मार्ट सीडर

  • क्लीनर कम ग्रेडर

  • सीड ट्रीटिंग ड्रम और जीरो टिल सीड-कम-फर्टिलाइजर ड्रिल इन कृषि यंत्रों पर सरकारी की ओर से अनुदान मुहैया कराया जा रहा है.

कितना मिलेगा अनुदान?

अगर आप मध्य प्रदेश के प्रगतिशील किसान है तो ही आप इस सरकारी योजना का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही सरकार इस सरकारी योजना के तहत श्रेणियों के हिसाब से योजना का पात्र किसानों को अनुदान प्रदान कर रही है, जो कुछ इस तरह से हैं-

  • इस योजना के तहत लघु, सीमांत, महिला तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) वर्ग के किसानों को सरकार 50 प्रतिशत तक भारी अनुदान प्रदान करेंगी.

  • अगर आप सामान्य वर्ग के किसान है तो आपको इस कृषि यंत्र योजना के तहत यंत्र की लागत का 40 प्रतिशत तक अनुदान मुहैया कराया जाएगा.

फार्मर आईडी के बिना नहीं मिलेगा अनुदान?

सरकार फार्मर आईडी बनवाने के लिए राज्य के किसानों से अपील कर रही है, ताकि हर सरकारी योजना का लाभ केवल पात्र किसानों को ही मिले. साथ ही राज्य सरकार ने इस सरकारी योजना के लिए एग्री-स्टैक फार्मर आईडी अनिवार्य कर दी, जिसके तहत सिर्फ उन ही किसान भाइयों को लाभ मिलेगा जिनकी फार्मर आईडी बनी होगी. यानी कृषि यंत्र योजना का लाभ केवल ये किसान ही उठा पाएंगे.

योजना में आवेदन कैसे करें?

अगर आप इस सरकारी योजना में अप्लाई करने का विचार बना रहे हैं, तो आप इस तरह से आसानी से योजना में आवेदन कर सकते हैं कुछ इस प्रकार-

  • किसान भाई अगर इस सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो वह ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर जाकर योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं. 

  • अगर आप योजना में नए है यानी नए आवेदक है तो आपको सबसे पहले  एमपी ऑनलाइन (MP Online) या सीएससी (CSC) केंद्र पर जाकर बायोमैट्रिक आधार प्रमाणीकरण के तहत ही योजना में पंजीकरण करना होगा. 

  • इसके बाद ही आप कृषि यंत्र योजना की पात्रता के अनुसार ही कृषि यंत्रीकरण योजना में यंत्र का चयन कर योजना का फायदा उठा सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Madhya Pradesh government Offering Subsidy Up to 50 Percent on Agricultural Machinery Farmers
Published on: 30 July 2026, 12:15 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now