Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 19 March, 2026 3:52 PM IST
बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 100 यूनिट तक सिर्फ ₹100 बिल (Image Source-istockphoto)

मध्य प्रदेश सरकार राज्य के लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजना चला रही है, जिससे की क्षेत्र के लोगों को आर्थिक सहायता मिल सकें. इसी क्रम में राज्य सरकार ने अटल गृह ज्योति योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी. साथ ही सरकार इस योजना को इस उद्देश्य से चला रही है, ताकि कम खपत करने वाले उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध करा सकें और उनके मासिक खर्च को कम कर सकें.

किन उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिलेगा?

अटल गृह ज्योति योजना की शुरुआत सरकार ने उन उपभोक्ताओं के लिए शुरु की है. जिनका 150 यूनिट बिजली की खपत होती है. उन लोगों को ही इस सरकारी योजना का लाभ मिल सकेंगा. यानी की 100 यूनिट के अलावा, 150 यूनिट तक बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को भी इस योजना के तहत आंशिक राहत दी जाएगी. साथ ही यह सीमा इस तरह तय की गई है कि अधिकतम जरूरतमंद लोगों को योजना का लाभ मिल सके, साथ ही ऊर्जा खपत को नियंत्रित रखने के लिए प्रोत्साहन भी मिले.

100 यूनिट तक सिर्फ ₹100 का बिल

अटल गृह ज्योति योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि 100 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को केवल ₹100 का बिल देना होता है. इसके अतिरिक्त खर्च को राज्य सरकार सब्सिडी के रूप में वहन करती है. सरकार का मानना है कि यह कदम आम नागरिकों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है. इससे परिवारों के मासिक बजट पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है.

सरकार का बड़ा बजट प्रावधान

राज्य सरकार ने इस योजना को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए बड़े पैमाने पर बजट का प्रावधान किया है.

  • वर्ष 2024–25 के लिए ₹6,495 करोड़ आवंटित किए गए हैं.

  • वर्ष 2025–26 के लिए ₹7,131 करोड़ (प्रस्तावित) रखे गए हैं.

यह बढ़ता हुआ बजट दर्शाता है कि सरकार इस योजना को लंबे समय तक जारी रखने और अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

गरीब और मध्यम वर्ग को सीधा फायदा

यह योजना विशेष रूप से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का कहना है कि ₹100 का फिक्स बिजली बिल उनके लिए बड़ी राहत है.कम आय वाले परिवार अब बिजली के खर्च को लेकर कम चिंतित हैं, जिससे वे अन्य जरूरी जरूरतों पर अधिक खर्च कर पा रहे हैं.

ऊर्जा बचत को भी मिल रहा बढ़ावा

योजना का एक सकारात्मक पहलू यह भी है कि यह लोगों को बिजली बचाने के लिए प्रेरित करती है. 150 यूनिट की सीमा के भीतर रहने के लिए उपभोक्ता अपने उपयोग को नियंत्रित करने लगे हैं, जिससे ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Madhya Pradesh electricity consumers will receive Under the Atal Grih Jyoti Yojana bill of just Rs 100 for up to 100 units
Published on: 19 March 2026, 03:59 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now