Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 19 February, 2026 3:27 PM IST
मध्य प्रदेश बजट में 1 लाख सोलर पंप योजना का ऐलान (Image Source-AI generate)

मोहन यादव सरकार ने अभी हाल ही में वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है कि अब किसानों को सिंचाई के लिए अधिक मेहनत या फिर किसी की कोई मदद लेने की जरुरत नहीं होगी. मध्यप्रदेश सरकार 3 हजार करोड़ की लागत से 1 लाख सोलर पंप राज्य के किसानों को मुहैया करवाएंगी, जिससे किसानों को बिजली के लंबे बिल भरने से राहत मिलेगी और उनकी फसलों को भी भरपूर मात्रा में पानी मिलेगा. इसी के साथ सरकार का दावा है कि इस पहल से खेती की लागत घटेगी, उत्पादकता बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी.

सम्मान निधि की राशि की सुविधा जारी रहेंगी

मध्यप्रदेश सरकार किसानों को मिलने वाली मदद पीएम किसान योजना और मुख्यमंत्री कल्याण योजना की मिलने वाली 12 हजार की राशि को जारी रखेगी. इसके अलावा खिसानों को राहत देने के लिए सरकार ने अल्पकालीन कृषि ऋण शून्य ब्याज पर उपलब्ध कराने की घोषणा की है. यह फैसला खेती के मौसम में नकदी संकट से जूझ रहे किसानों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है.

इसके अलावा, सरकार ने 25 हजार करोड़ रुपये के ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है. ब्याज अनुदान योजना के तहत 720 करोड़ रुपये का अलग प्रावधान किया गया है, जिससे किसानों पर ब्याज का बोझ कम होगा.

राज्य के किसानों को कितने सोलर पंप मिलेंगे?

राज्य के किसानों को सरकार ने बजट में बड़ी राहत दी है. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि किसानों को सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 1 लाख सोलर पंप राज्य के किसानों को मुहैया करवाएंगी. साथ ही बता दें कि सरकार सोलर पंप पर करीब 3 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे किसानों की सौर पंपों से डीजल और बिजली पर निर्भरता कम होगी, जिससे किसान कम लागत में बढ़िया मुनाफा कमा सकेंगे.

सीएम कृषक उन्नति योजना: 5500 करोड़ का निवेश

राज्य सरकार ने इस बार बजट में किसानों को बड़ी सौगात दी है, जिससे किसानों की आय और उत्पादकता बढ़ाने के लिए सीएम कृषक उन्नति योजना के तहत 5500 करोड़ रुपये की राशि प्रस्तावित की गई है. इस योजना में आधुनिक कृषि तकनीक, बेहतर बीज, सिंचाई सुविधाएं और बाजार समर्थन शामिल होंगे और इस पहल से किसानों की खेती में लागत कम होगी और वह बढ़िया मुनाफा कमा सकेंगे.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Madhya Pradesh budget announces 1 lakh solar pump scheme for farmers
Published on: 19 February 2026, 03:31 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now