मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच लोगों को बस यह चिंता सता रही थी. अप्रैल का महीना खत्म हो गया है और मई की शुरुआत हो गई है. ऐसे में LPG गैस सिलेंडरों की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है, तो आपको बता दें कि तेल विपणन कंपनियों नें कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए है और कई राज्यों में कीमतों में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है. इस ऐलान से बाजारों में हलचल मच गई है, क्योंकि इसका असर हर किसी पर पड़ने वाला है.
कीमतों में कितना हुआ इजाफा?
मिडिल ईस्ट का तनाव भारत सहित कई देशों पर देखने को मिल रहा है और मई की पहली तारीख को तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में भारी इजाफा का ऐलान कर सीधा 1000 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी है और इस बढ़ोतरी से पहली दफा सिलेंडर की कीमत 3000 रुपये के आंकड़े को पार कर गई है. इस नई कीमत ने बाजारों में हलचल का माहौल बना दिया है.
कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट्स इस तरह है-
मई की शुरुआत होते ही फिर एक बार महंगाई का झटका लगा है. भारत में प्रमुख राज्यों में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. वहीं, 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बड़ा इजाफा हुआ है. यानी की विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर पर 1000 रुपये का इजाफा कर दिया है. जो कुछ इस प्रकार है-
|
शहर |
कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट्स |
|
दिल्ली |
3,071.50 रुपये |
|
मुंबई |
3,024 रुपये |
|
कोलकाता |
3,201.50 रुपये (अनुमानित) |
आज घरेलू सिलेंडर की कीमत क्या है?
विपणन कंपनियों ने आम जनता को राहत दी है. यानी की घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया है, जिससे उनकी जेब पर कोई फ्रक नहीं पड़ेगा. बता दें कि मार्च के महीने में एक दफा 60 रुपये का ही इजाफा किया गया था. उसके बाद से कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई. आज की घरेलू सिलेंडर की कीमत कुछ इस प्रकार है-
|
शहर |
घरेलू सिलेंडर कीमत |
|
दिल्ली |
913.0 |
|
मुंबई |
912.50 |
|
चेन्नई |
928.5 |
|
कोलकाता |
939.0 |
लेखक: रवीना सिंह