ईरान युद्ध का असर भारत सहित अन्य देशों को भी झेलना पड़ रहा है. इसी बीच एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि गैस सिलेंडर के दाम में बड़ा उछाल आया है, जिससे आम आदमी की जेब पर असर पड़ सकता है. ऐसे में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. आइए आगे जानें अब घरेलू एलपीजी और कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर किस कीमत पर मिलेंगे.
क्यों गैस सिलेंडर की कीमत में उछाल आया?
भारत देश मुख्य रुप से एलपीजी के लिए सऊदी अरब समेत अन्य देशों पर निर्भर है और जैसा की आप सभी जानते ही है. अमेरिका और इजराइल दोनों मिलकर ईरान पर हमले कर रहे हैं और इसी वजह से होर्मुज स्ट्रेट पर खतरनाक हालात बने हुए है. इसी वजह से गैस की सप्लाई पर रोक लगा दी गई है और यही कारण है कि एलपीजी गैस में बढ़ोतरी की गई है.
घरेलू एलपीजी सिलेंडर में कितनी हुई बढ़ोतरी?
ईरान युद्ध का असर भारत के अलावा, अन्य देशों पर भी पड़ रहा है और इसी बीच एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ा उछाल आया है. अब भारत के कई राज्यों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये की कीमत में मिलेंगे. यानी की एलपीजी सिलेंडर में पूरे 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे 7 मार्च मतलब की आज से ही लागू कर दिया गया है.
कमर्शियल एलपीजी की कीमत में कितना उछाल?
कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर में 115 रुपये का भारी उछाल आया है. अब दिल्ली में 19 किलों कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1883 रुपये हो गई है और वहीं, अब मुंबई के लोगों को यह कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1835 रुपये मिलेगा. साथ ही यह नई दर 7 मार्च से ही प्रभावी हो जाएगी.
लेखक: रवीना सिंह