Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 11 March, 2020 5:45 PM IST

गैस सिलेंडर पर आम लोगों को सरकार बड़ी राहत देने जा रही है. अब बहुत जल्दी ही ग्राहक 50 से 100 रुपए में भी एलपीजी गैस भरवा सकेंगें. सरल शब्दों में कहें तो इसका सबसे अधिक फायदा लोअर मिडिल क्लास को होगा जो पैसों के अभाव में भी पूरा सिलेंडर भरवाने की जगह कम पैसों में जरूरत के मुताबिक गैस भरवा पाएगा.

इतना ही नहीं बढ़ते हुए एलपीजी सिलेंडरों को देखते हुए सरकार अब ग्राहकों को लोन भी देने जा रही है. मतलब साफ है कि इस कदम से अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ा जा सकेगा. उज्ज्वला के लाभार्थियों के लिए लोन की सुविधा

क्यों लिया गया फैसला
विशेष तौर पर ग्रामीण महिलाओं तक एलपीजी सेवा पहुंचाने के लिए सरकार ने उज्ज्वला योजना चलाई है. इससे लाभार्थियों को जोड़ने के लिए अनुदान भी दिया जा रहा है. लेकिन मौके पर सिलेंडर खरीदने के लिए लोगों को अधिक पैसा देना होता है. जिस कारण लोग सिलेंडर खरीदने से कतराने लगे हैं. इसी स्थिति को दूर करने के लिए सरकार ने नई योजना बनाई है. हालांकि अभी इसे मात्र प्रयोग के तहत शुरु किया गया है.

कम हुए एलपीजी के दाम
मार्च का महीना आम लोगों के लिए राहत लेकर आया है. देश की तमाम तेल एवं गैस वितरण कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम कम करने का फैसला किया है. खबरों के मुताबिक घरेलू एवं कॉमर्शियल सिलेंडर पर 53 रुपये तक भाव कम किए गए हैं. नई दरों को 10 तारीख से ही लागू कर दिया गया था. इस बारे में इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर एक रेट चार्ट भी प्रकाशित किया गया है. यह रेट चार्ट संशोधित दामों के बारे में है.

English Summary: LPG gas cylinder in Rs 50 Per government will give loan also know more about it
Published on: 11 March 2020, 05:47 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now