DAC Code For Gas: LPG गैस की किल्लत और कालाबजारी पर रोक लगाने के लिए सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. अब एलपीजी सिलेंडर LPG Cylinder उन लोगों को ही प्राप्त होगा, जो DAC कोड उपलब्ध करवाएंगे. यानी की गैस कंपनियों ने LPG सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए DAC सिस्टम को अनिवार्य कर दिया है. अगर कोई उपभोक्ता डिलीवरी के समय यह कोड नहीं उपलब्ध नहीं करा पाता है, तो उसको गैस सिलेंडर डिलीवर नहीं किया जाएगा.
बता दें कि कनेक्शन से लिंक्ड नंबर पर ही यह कोड भेजा जाएगा. ऐसे में अगर आपने नंबर बदला है, तो घबराएं नहीं. आप घर बैठे ही अपने लिंक्ड नंबर को फोन से ही अपडेट कर सकते हैं.
DAC कोड क्या है?
DAC कोड (Delivery Authentication Code) LPG गैस कंपनियों ने इस कोड को लागू कर दिया है और इसके पीछे का कारण है. कालाबाजारी रोकने और सही ग्राहक तक डिलीवरी पहुंचाने के मकसद से, ताकि सही उपभोक्ता तक सिलेंडर पहुंच सकें.
साथ ही इस बात को अच्छे से समझ लीजिए की DAC कोड सिलेंडर बुकिंग होते ही आपके फोन पर भेज दिया जाएगा. इसके बाज आपको यह नंबर डिलीवरी बॉय को बताना होगा. तभी आपको सिलेंडर की डिलीवरी दी जाएगी.
गैस कनेक्शन नंबर कैसे करें अपडेट?
अगर अभी हाल ही में अपने अपना नंबर चेज किया है, तो आप इसे आसानी से घर बैठे अपडेट कर सकते हैं इन आसान तरीकों से-
-
सबसे पहले आप अपने फोन में गैस कंपनी ऐप को डाउनलोड कर लॉग-इन करें.
-
इसके बाद आप होम पेज पर जाकर Other Services के ऑप्शन का चुनाव करें. साथ ही ध्यान रहे कुछ ऐप में यह अलग नाम यानी One Touch Solution के नाम से मिल सकता है.
-
इसके बाद आपको इस ऐप में Change Mobile Number का ऑप्शन नजर आ जाएगा.
-
इसमें आप अपना नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए नंबर को वेरिफाई कर लें. इसके बाद आपका नया नंबर आसानी से गैस कनेक्शन से लिंक्ड हो जाएगा.
वेबसाइट पर गैस कनेक्शन लिंक नंबर को ऐसे अपडेट करें
अगर आप भी LPG सिलेंडर उपभोक्ता है और कनेक्शन से जुड़ा नंबर अपडेट करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आप सरकारी आधिकारिक वेबसाइट MyLPG.in पर विजिट कर अपने कंपनी के सिलेंडर पर क्लिक कर अपनी कंपनी के ऑफिशियल पोर्टल पर पहुंच अपने अकाउंट में लॉग-इन करें. इसके बाद आगे आपको प्रोफइल में आपको चेंज नंबर पर क्लिक करना है और जब आप अपना मोबाइल नंबर डालेंगे तभी आपके फोन पर OTP के जरिए वेरिफाई होकर आपके गैस कनेक्शन से लिंक हो जाएगा.
WhatsApp पर गैस कनेक्शन नंबर अपडेट करने का तरीका
आप WhatsApp के माध्यम से भी अपने गैस कनेक्शन नंबर को आसानी से अपडेट कर सकते हैं-
सबसे पहले आपको अपने नए नंबर से WhatsApp नंबर पर Hi भेजना होगा. इसके बाद आगे आपको मैन्यू में जाकर Other Services को चुनना होगा. अगले स्टेप में आपको चेंज मोबाइल नंबर विकल्प को चुनकर अपना नया नंबर दर्ज कराना होगा. इसके बाद OTP के जरिए नया नंबर वेरिफाई होने के बाद आपका नंबर गैस कनेक्शन से लिंक हो जाएगा.
लेखक: रवीना सिंह