मिडिल ईस्ट की लड़ाई के बीच देश में लोगों को बड़े पैमाने पर एलपीजी सिलेंडर की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर लोग ब्लैक में 4000 हजार की कीमत पर खरीद रहे हैं. साथ ही अभी हाल ही में यानी 1 मई को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर LPG Cylinder कीमत में 1000 रुपये का इजाफा किया गया. ऐसे में शादियों के सीजन में लोगों को एलपीजी सिलेंडर प्राप्त करना काफी कठिन हो गया है. वहीं, सरकार ने भी एलपीजी सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर भी नियमों को सख्त कर दिया है. ऐसे में जिनके घरों में शादियां है वे काफी चिंता में है, तो आइए इस लेख में जानें कैसे आप 7-8 गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं.
उत्तर प्रदेश में कितने मिलेंगे सिलेंडर?
अगर आपके यहां भी शादी वाला घर है तो, बिल्कुल भी नहीं घबराएं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदेश में जिन घरों में शादी है, वहां एक व्यक्ति को अधिकतम 8 एलपीजी सिलेंडर तक दिए जा सकते हैं. यह सुविधा खास तौर पर उन परिवारों के लिए है जिन्हें शादी के दौरान अधिक गैस की जरूरत होती है. आमतौर पर घरेलू कनेक्शन में इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर एक साथ नहीं मिल पाते, इसलिए सरकार और गैस एजेंसियों ने यह विशेष प्रावधान किया है.
आवेदन के लिए क्या करना होगा
अगर आपके घर में शादी है और आपको अतिरिक्त सिलेंडर चाहिए, तो इसके लिए सबसे पहले आपको गैस एजेंसी या डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाना होगा. वहां आपको शादी का कार्ड (इनविटेशन कार्ड) दिखाना होगा.
इसके बाद एजेंसी द्वारा आपके आवेदन की जांच की जाएगी. यदि सभी दस्तावेज सही पाए जाते हैं, तो आपको निर्धारित संख्या में सिलेंडर जारी कर दिए जाएंगे. यह प्रक्रिया पूरी तरह सत्यापन आधारित है ताकि सुविधा का गलत उपयोग न हो.
दिल्ली में क्या अलग व्यवस्था
अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो वहां की प्रक्रिया थोड़ी अलग है. राजधानी में लोगों को गैस डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर शादी का कार्ड दिखाना होता है. इसके आधार पर उन्हें 2 से 3 कॉमर्शियल सिलेंडर दिए जा सकते हैं.
ध्यान देने वाली बात यह है कि इन सिलेंडरों के लिए आपको रिफिलिंग चार्ज के साथ सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा करना होगा. यानी यह सुविधा मुफ्त नहीं है, बल्कि अतिरिक्त जरूरत को पूरा करने के लिए एक वैकल्पिक व्यवस्था है.
कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी
मई की शुरुआत यानी की 1 मई कोॉ कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में जबरदस्त इजाफा हुआ है. 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 993 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है और इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 3071.50 रुपये तक पहुंच गई है. इससे पहले यह सिलेंडर 2078.50 रुपये में मिल रहा था. यानी एक ही झटके में कीमतों में बड़ी छलांग देखने को मिली है.
लेखक: रवीना सिंह