Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 30 March, 2020 5:33 PM IST

पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद देशभर के किसानों पर जैसे दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा हो. लॉकडाउन की वजह से किसानों की सब्जियां और फल खेतों में सड़ रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि लॉकडाउन (LOCKDOWN) के होते ही कई जगह मंडी संचालन लगभग बंद हो गया है, खेतों और बागों तक लोगों का पहुंचना मुश्किल हो रहा है, नतीजतन सप्लाई चेन भी व्यवस्थित नहीं रह गई है.

इसके साथ ही परिवहन बाधाओं के कारण भी खेतों से फसल नहीं उठ पा रही है. ऐसे ही कई निजी डेयरी ने किसानों को भुगतान करने वाली कीमत को आधा कर दिया है. कई किसान अपने उत्पाद फेंकने को मजबूर हैं. वहीं महाराष्ट्र में टमाटर उत्पादकों के उत्पाद को कम कीमत में भी खरीदने वाले लोग नहीं मिल रहे हैं.

क्या कहते हैं किसान...

महाराष्ट्र के नासिक स्थित पिम्पल गांव के किसान योगेश पाटिल कहते हैं, "लॉकडाउन की वजह से स्थिति बहुत बुरी है. काम चौपट पड़ा हुआ है. नुकसान ही हो रहा है और यहां महाराष्ट्र में तो कोरोना के कुछ ज्यादा ही केस हैं.  इसलिए किसान सस्ते में अपना माल बेच रहा है, फिर भी नहीं उठ पा रहा है."

और भी हो सकता है नुकसान...

वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि अभी और भी नुकसान होने की उम्मीद है. ऐसा इसलिए क्योंकि अंगूर, तरबूज, केले, कस्तूरी, चना, कपास, मिर्च, हल्दी, जीरा, धनिया, प्याज और आलू की फसल के लिए यही सही समय है. वहीं पंजाब के किसानों का कहना है कि उनके यहां हरी मटर की फसल तैयार तो है लेकिन वे समय पर थोक बाजार तक अपने उत्पाद को नहीं पहुंचा पा रहे हैं. ऐसे में नुकसान तो तय ही है.

English Summary: lockdown farmers fruits and vegetable production are getting no buyers
Published on: 30 March 2020, 05:41 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now