Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 7 June, 2019 6:02 PM IST

आजकल भारत के कुछ इलाकों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. अगर यह कहर की इन दिनों देश भीषण गर्मी से जूझ रहा है तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी. ऐसे में अमेरिका में फायरफाइटर्स ने आएं दिन कारों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए एक अलर्ट जारी की है. जारी अलर्ट में कहा गया है कि पानी की बोतलों को कार में धूप से सामने रखने से बचें. क्योंकि, यह बड़े हादसे का वजह बन सकती हैं.

अगर आप सोच रहे हैं कि पानी की बोतल भला आग के लिए कैसे वजह हो सकती है. दरअसल, गर्मी के मौसम के दौरान यह मैग्नीफाइंग ग्लास की तरह काम करती हैं. जॉर्जिया में बैनब्रिज पब्लिक सेफ्टी ने हाल ही में अपने फेसबुक फॉलोअर्स को यह जानकारी दी है. वर्ष 2017 में ओक्लाहोमा में मिडवेस्ट फायर डिपार्टमेंट के साथ डेविड रिचर्डसन ने केएफओआर स्टेशन को बताया था कि जब किसी पानी से भरी बोतल से सूर्य की रोशनी गुजरती है, तो यह साधारण सी बोतल एक मैग्नीफाइंग ग्लास की तरह काम करती है.

मिडवेस्ट सिटी फायर डिपार्टमेंट में एक टेस्ट में बताया कि सूर्य की रोशनी पानी की बोतल से गुजरने पर बढ़ जाती है और 250 डिग्री तक पहुंच जाती है. डेविड रिचर्डसन के अनुसार, अतिरिक्त गर्मी कार की अंदर के मैटीरियल जैसे कपड़े की सीटें या मैट केन्द्रित होती है और संभावित रूप से उनमें आग लगा सकती है. इसी के मद्देनजर भारत के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने सोमवार को एक हेल्थ एडवाइजरी (स्वास्थ्य को लेकर सलाह ) जारी की है. इसमें लोगों को सलाह दी गई है कि वे ढीले, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और  घर के अंदर रहें. शराब, चाय और कॉफी इन सभी पेय पदार्थों का परहेज करें. स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health ) द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि हीटवेव स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है.

English Summary: Learn how, the bottle of water can burn
Published on: 07 June 2019, 06:05 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now