Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 18 October, 2019 7:06 PM IST

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसानों के लिये आज से लेकर 41 दिनों का समय शेष बचा है. ध्यान रहे कि देश के छोटे और सीमांत किसान भाई जो आर्थिक मदद लेने के लिये इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं वो अगले 41 दिनों में अपना आधार कार्ड इसमें लिंक करवा सकते हैं.

ये है अंतिम तिथि:

इस योजना का लाभ लेने के लिये किसान भाई अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र से आधार कार्ड बनवा सकते हैं. 30 नवंबर तक आधार कार्ड को किसी भी तरह से इस योजना से जोड़ना जरूरी है. बता दें कि इस स्कीम में सरकार को एक साल में 87 हजार करोड़ रुपये खर्च करने है.

क्यों लिया सरकार ने ये फैसलाः

दरअसल किसान सम्मान निधि योजना में आधार कार्ड को लेकर कई तरह की अड़चनें आ रही थी. खबरों के मुताबिक बहुत से किसानों के सही से आधार फीडिंग नहीं किये गये थे, जिसके कारण वो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभ नहीं मिल पा रहे थे.

लाखों किसानों ने जताया था विरोधः

केंद्र सरकार द्वारा आधार कार्ड को अनिवार्य कर देने पर बहुत से किसानों ने विरोध किया था. जानकारी के मुताबिक आधार से इस योजना को जोड़ने के बाद लाखों किसानों पर प्रभाव पड़ा और वो लाभ से वंचित हो गये.

क्यों जंजाल बना आधार कार्डः

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बहुत से किसानों के आधार कार्ड डिटेल्स राजस्व रिकॉर्ड के डिटेल्स से मेल नहीं खा रहे हैं. कहीं नाम में गड़बड़ियां हैं तो कहीं एड्रेस मैच नहीं हो रहा है. वहीं बड़ी संख्या में ऐसे किसान भी हैं जिनका पोर्टल पर आधार नंबर ही गलत दर्ज है.

English Summary: last 41 days left for the pradhanmantri kisan samman nidhi scheme make your aadhar card as soon as possible
Published on: 18 October 2019, 07:08 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now