Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Union Budget 2026-27: बजट की थाली सजी रही, किसान फिर भूखा ही लौटा! Union Budget 2026-27: बजट में किसानों को क्या मिला, जानिए बड़े ऐलान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 3 February, 2026 6:42 PM IST
मां दंतेश्वरी हर्बल परिवार से महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से जुड़े किसानों के एक बड़े समूह

देश में जैविक एवं औषधीय खेती के क्षेत्र में कार्यरत मां दंतेश्वरी हर्बल समूह का किसान परिवार निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार कर रहा है. इसी क्रम में महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से जुड़े किसानों के एक बड़े समूह ने मां दंतेश्वरी हर्बल समूह के साथ औपचारिक रूप से जुड़ने का संकल्प लिया है, जिससे संगठन की सामूहिक शक्ति और किसान नेटवर्क में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है.

इस विस्तार की कड़ी में हाल ही में कोल्हापुर महाराष्ट्र से प्रगतिशील किसान सुधाकर , प्रतिराज, तानाजी कोंडागांव स्थित मां दंतेश्वरी हर्बल फार्म एवं रिसर्च सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने समूह द्वारा विकसित प्राकृतिक खेती, बहुफसली प्रणाली एवं औषधीय पौधों पर आधारित मॉडल का प्रत्यक्ष अवलोकन किया.

प्रगतिशील किसान सुधाकर द्वारा अपने क्षेत्र में काली मिर्च की सफल खेती कराए जाने के अनुभव ने इस दौरे को विशेष महत्व प्रदान किया. उन्होंने कोल्हापुर की जलवायु परिस्थितियों में फल-फूल से लदी काली मिर्च की बेलों के वीडियो एवं फोटोग्राफ साझा किए, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यह उच्च मूल्य फसल अब महाराष्ट्र जैसे क्षेत्रों में भी व्यावसायिक रूप से पूरी तरह संभव है.

इस सफलता के बाद कोल्हापुर क्षेत्र में ऑस्ट्रेलियन टीक के साथ ‘मां दंतेश्वरी काली मिर्च-16 (MDBP-16)’ को बड़े पैमाने पर लगाने की तैयारी प्रारंभ हो गई है. भारत सरकार द्वारा पंजीकृत यह विशेष  किस्म गर्म क्षेत्रों, कम सिंचाई, कम उपजाऊ भूमि तथा सीमित संसाधनों में भी उत्कृष्ट उत्पादन देने में सक्षम मानी जा रही है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह किस्म पारंपरिक फसलों की तुलना में तीन से चार गुना तक अधिक उत्पादन क्षमता रखती है, जिससे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है.

फार्म भ्रमण के दौरान इन किसानों ने ऑस्ट्रेलियन टीक पर विकसित वर्टिकल काली मिर्च खेती, प्लांटेशन के मध्य खाली भूमि में अपनाई गई अंतर्वर्ती फसल प्रणाली तथा हल्दी, सफेद मूसली, गिलोय, स्टीविया, इंसुलिन प्लांट जैसी औषधीय फसलों की अंतरराष्ट्रीय जैविक पद्धति से की जा रही खेती को गहराई से देखा और समझा.

उन्होंने इस “कोंडागांव मॉडल” को महाराष्ट्र में किसानों के बीच बड़े स्तर पर लागू करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की, जिससे खेती को कम जोखिम, अधिक लाभ और स्थायी आय का आधार मिल सके.

विशेष उल्लेखनीय तथ्य यह रहा कि प्रगतिशील सुधाकर ने जीवन के अत्यंत कठिन दौर से गुजरते हुए गंभीर बीमारी एडवांस स्टेज कैंसर को पराजित किया और उसके बाद पूरी ऊर्जा के साथ खेती में नए प्रयोग प्रारंभ किए. कोल्हापुर में काली मिर्च के अलावा उन्होंने अपने घर के टेरिस पर धान की सफलतापूर्वक खेती करते हुए अच्छा उत्पादन लेकर एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है. उनकी यह संघर्ष यात्रा अब अनेक किसानों के लिए आत्मविश्वास और प्रेरणा का स्रोत बन रही है.

इस अवसर पर मां दंतेश्वरी हर्बल समूह के अध्यक्ष दशमति नेताम तथा निदेशक अनुराग त्रिपाठी के नेतृत्व में सुधाकर का सम्मान अंगवस्त्र भेंट कर किया गया. साथ ही उन्हें फार्म में उत्पादित अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता वाली गोल्डन सफेद मूसली का विशेष पैकेट भी प्रदान किया गया.

कार्यक्रम के दौरान अनुराग कुमार, शंकर नाग, कृष्णा नेताम, माधुरी देवांगन, ऋषिराज सहित अनेक किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

महाराष्ट्र के किसानों के इस संगठित जुड़ाव के साथ अब मां दंतेश्वरी हर्बल समूह छत्तीसगढ़ से आगे बढ़कर पश्चिम भारत में भी जैविक एवं औषधीय खेती के मजबूत मंच के रूप में उभरता दिखाई दे रहा है.

यह पहल केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि भारतीय खेती को कम लागत, अधिक उत्पादन और टिकाऊ मॉडल की दिशा में आगे ले जाने का एक ठोस प्रयास मानी जा रही है.

English Summary: large group farmers Maharashtra has joined the Maa Danteshwari Herbal family
Published on: 03 February 2026, 06:48 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now