Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Union Budget 2026-27: बजट की थाली सजी रही, किसान फिर भूखा ही लौटा! Union Budget 2026-27: बजट में किसानों को क्या मिला, जानिए बड़े ऐलान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 11 February, 2026 4:29 PM IST
लाडो लक्ष्मी योजना (Image Source-shutterstock)

अगर आप भी लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ उठा रही है, तो यह खबर आपके लिए ही है. हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत इस उद्देश्य के साथ की ताकि राज्य की हर महिला अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकें और आत्मनिर्भर बने इसके साथ अभी तक इस योजना की तीन किस्ते जारी की जा चुकी है.

वहीं, इस योजना की चौथी किस्त का प्रेदश की महिलाओं को बेसब्री से इंतजार था और यह इंतजार भी खत्म हुआ. मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा लाडो लक्ष्मी योजना की चौथी किस्त को जारी कर दिया गया है. आइए आगे इसी क्रम में जानें कितनी महिलाओं के खाते में इस किस्त का पैसा भेजा गया है.

लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा हुआ विस्तृत

लाडो लक्ष्मी योजना के पात्र लाभार्थियों के लिए बड़े बदलाव करते हुए सरकार ने इसका दयरा बढ़ा दिया है. मंगलवार को मुख्यमंत्री सैनी ने घोषणा करते हुए अब ₹1.80 लाख तक वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाएं भी ₹2,100 मासिक सहायता पाने की पात्र होंगी.

इसके अलावा, नए विस्तार के तहत इन श्रेणियों को भी लाभ में भी शामिल किया गया है इस प्रकार-

  • जिन महिलाओं बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं और जिन्होंने कक्षा 10 या 12 की बोर्ड परीक्षाओं में 80% या अधिक अंक प्राप्त किए हैं. उन महिला को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा.

  • कक्षा 1 से 4 तक के बच्चों की माताएं भी पात्र होगी.

  • ‘निपुण भारत मिशन’ में दक्षता हासिल करने वाले बच्चों की माताएं व कुपोषण से सफलतापूर्वक पुनर्वासित महिलाएं

चौथी किस्त में कितनी महिलाओं को लाभ मिला?

हरियाणा की महिलाओं को लाडो लक्ष्मी की चौथी किस्त का इंतजार था और यह इंतजार खत्म हुआ. मंगलवार के दिन यानी कल मुख्यमंत्री द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना की चौथी किस्त के तहत 9 लाख 22 हजार 452 महिलाओं के खातों में 193 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है, जिससे राज्य की लाखों महिलाओं को फायदा हुआ है.

सब्सिडी योजनाओं का लाभ भी पहुंचा

राज्य सरकार ने महिला कल्याण से जुड़ी सब्सिडी योजनाओं के तहत धनराशि जारी की है-

हर घर हर गृहिणी गैस सिलेंडर रिफिल योजना:

इस योजना के तहत अभी तक राज्य की 12.62 लाख महिलाओं को नवंबर और दिसंबर माह के लिए सरकार ने लगभग ₹38.97 करोड़ की सब्सिडी योजना के तहत महिला 500 रुपये में गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकती है.

मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना:

इस योजना के तहत करीबन 36,000 लाभार्थियों के खातों में सरकार ने ₹101 करोड़ की सब्सिडी राशि भेजी गई, जिससे राज्य के कई किसानों को बड़े पैमाने पर लाभ हुआ.

कैसे करें लिस्ट में नाम चेक?

अगर आप भी लाडो लक्ष्मी के लाभार्थी है, तो इन आसान स्टेप्स से चौथी किस्त का पैसा आया है या नहीं ऐसे चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट socialjusticehry.gov.in पर जाएं.

  • उसके बाद वेबसाइट के मेनू में Beneficiary List (लाभार्थी सूची) के विकल्प पर क्लिक करें.

  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा. इसमें अपने जिले (District) का नाम, ब्लॉक (Block) का नाम, और ग्राम पंचायत या गांव का नाम चुनें और भरें.

  • उसके बाद 'Scheme Name' वाले ऑप्शन में लाडो लक्ष्मी को सेलेक्ट करें.

  • फिर नीचे दिया गया कैप्चा कोड भरें और View Beneficiary List पर क्लिक करें.

  • ऐसा करने के बाद अब आपके सामने आपके गांव की पूरी लिस्ट आ जाएगी. आप इसमे अपना नाम चेक कर पता कर सकते हैं कि आपके खाते में पैसा आया है या नहीं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Lado Laxmi Yojana Fourth installment released check your name and payment in minutes
Published on: 11 February 2026, 04:36 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now