जायडेक्स की जायटॉनिक और भूमि उत्पाद श्रंखला: आधुनिक कृषि में लाभ बढ़ाने का वैज्ञानिक मार्ग Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 11 May, 2026 12:48 PM IST
‘लाडकी बहिन’ योजना (Image Source-AI generate)

महाराष्ट्र सरकार किसानों से लेकर महिलाओं तक के लिए कई सरकारी योजनाएं चला रही है और इन्हीं में से एक है ‘लाडकी बहिन’ योजना , जिसको लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है. इस सरकारी योजना को लेकर राज्यभर में चलाए गए सत्यापन अभियान के बाद सरकार ने इस योजना से लाखों लाभार्थी महिलाओं को योजना से अपात्र घोषित कर दिया है. बताया जा रहा है कि ई-केवाईसी, दस्तावेज सत्यापन और पात्रता जांच पूरी होने के बाद करीब 65 से 68 लाख महिलाओं के नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए गए हैं. इसके चलते अगली किस्त भुगतान में रोक लगा दी गई है.

योजना का लाभ कितनी महिलाओं को मिल रहा था?

महाराष्ट्र सरकार ने वर्ष 2024 में विधानसभा चुनाव से पहले ‘लाडकी बहिन’ योजना की शुरुआत की थी और इस सरकारी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती थी और इस कल्याणकारी योजना की शुरुआत होते ही इस योजना में लगभग 2.46 करोड़ महिलाओं ने योजना में पंजीकरण कराया था, लेकिन हाल ही में हुए सत्यापन अभियान के बाद लाभार्थियों की संख्या घटकर लगभग 1.81 करोड़ रह गई. यानी की बड़ी मात्रा में सरकार ने इस योजना से कई महिलाओं को बाहर कर दिया है और इस दौरान अगली किस्त जारी होने में भी समय लग सकता है.

सरकार ने क्यों हटाए लाखों नाम?

‘लाडकी बहिन’ योजना को लेकर सरकार काफी लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि इस सरकारी योजना का लाभ कुछ अपात्र लोग भी ले रहे हैं. इसी को लेकर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया और बड़े स्तर पर जांच अभियान शुरू किया और इस दौरान महिलाओं से ई-केवाईसी कराने, बैंक खाते अपडेट करने और जरूरी दस्तावेज जमा करने को कहा गया. कई बार तारीख आगे बढ़ाई भी गई ताकि सभी महिलाओं को मौका मिल सकें, लेकिन फिर भी महिलाओं ने समय पर ई-केवाईसी नहीं कराया, दस्तावेज जमा नहीं किए या पात्रता शर्तों को पूरा नहीं किया. इसी के चलते राज्य सरकार ने इन महिलाओं के लिस्ट से नाम काट दिए.

मार्च और अप्रैल की किस्त अब तक अटकी

राज्य सरकार द्वारा शुरु की गई सत्यापन प्रक्रिया के कारण योजना की मार्च और अप्रैल महीने की किस्त अब तक जारी नहीं की जा सकी है. लाखों महिलाएं पिछले कई सप्ताह से भुगतान का इंतजार कर रही हैं. इसी को देखते हुए सरकार पात्र महिलाओं की अंतिम सूची तैयार कर रही है, ताकि सिर्फ पात्र महिलाओं को ही इस सरकारी योजना का लाभ मिल सकें.

(Image Source-AI generate)

इसके अलावा, सूत्रों के मुताबिक सरकार इस योजना की किस्त मई के अंत या जून महीने में दो या तीन किस्तें एक साथ जारी की जा सकती हैं. यानी की महिलाओं को तीन किस्तों का एक साथ लाभ मिल सकता हैं.

लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

अगर आप भी इस सरकारी योजना की लाभार्थी है तो जल्दी ही अपना स्टेटस चेक कर ले, ताकि अगली किस्त का पैसा समय पर आपके खाते में आ जाए. ऐसे में राज्य की पात्र महिलाएं ‘लाडकी बहिन’ योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करना चाहती है, तो वह आधिकारिक पोर्टल, नजदीकी CSC सेंटर या संबंधित सरकारी कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Ladli Behna Yojana Maharashtra 68 lakh Women Removed next installment status check now
Published on: 11 May 2026, 01:47 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now