मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ उठा रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. आज प्रदेश की महिलाओं के खाते में इस सरकारी योजना की 36वीं किस्त के रूप में महिलाओं के खातों भेज दिए गए है. यानी की 13 मई यानी आज लाडली योजना की 36वीं किस्त का पैसा सीएम मोहन यादव ने नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव से महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दिया है.
कब योजना की शुरुआत हुई थी?
मध्य प्रदेश की 'मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना' की शुरुआत सरकार ने इसलिए की थीं, क्योंकि प्रदेश में ऐसी महिलाएं थी, जो आर्थिक रुप से बेहद ही कमजोर थी उनको आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की थी.
बता दे कि शुरुआत में महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह दिए जाते थे. बाद में अक्टूबर 2023 में राशि बढ़ाकर ₹1250 कर दी गई और नवंबर 2025 से महिलाओं को हर महीने ₹1500 मिल रहे हैं.
योजना की 36वीं किस्त का लाभ कितनी महिलाओं को मिला?
मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए आज दिन किसी त्योहार से कम नहीं सीएम मोहन यादव ने लाडली योजना की 36वीं किस्त का पैसा जारी कर राज्य की महिलाओं को बड़ी राहत दी है. इस सरकारी योजना की किस्त को मुख्यमंत्री ने नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव से किया है और इस दौरान लगभग 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 महिलाओं के खाते में 1835 करोड़ 67 लाख 29 हजार 250 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दिए हैं.
ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी लिस्ट में आती है तो इस तरह से अपना स्टेटस चेक कर सकती है-
-
सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं
-
उसके बाद होमपेज पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें
-
अब समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरें
-
इसके बाद स्क्रीन पर आपकी किस्त का पूरा स्टेटस खुल जाएगा
36वीं किस्त की लाभार्थी सूची कैसे देखें
योजना की लाभार्थी महिलाएं 36वीं किस्त की लाभार्थी सूची चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और इसके बाद अंतिम सूची” या “अनंतिम सूची” विकल्प चुनें. इसके बाद लाभार्थी समग्र आईडी दर्ज करके लॉगिन करें. ऐसा करने के बाद आपके सामने पूरी लाभार्थी सूची खुल जाएगी
लेखक: रवीना सिंह