NSC की बड़ी पहल, किसान अब घर बैठे ऑनलाइन आर्डर कर किफायती कीमत पर खरीद सकते हैं बासमती धान के बीज बिना रसायनों के आम को पकाने का घरेलू उपाय, यहां जानें पूरा तरीका भीषण गर्मी और लू से पशुओं में हीट स्ट्रोक की समस्या, पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी भारत का सबसे कम ईंधन खपत करने वाला ट्रैक्टर, 5 साल की वारंटी के साथ एक घंटे में 5 एकड़ खेत की सिंचाई करेगी यह मशीन, समय और लागत दोनों की होगी बचत Small Business Ideas: कम निवेश में शुरू करें ये 4 टॉप कृषि बिजनेस, हर महीने होगी अच्छी कमाई! ये हैं भारत के 5 सबसे सस्ते और मजबूत प्लाऊ (हल), जो एफिशिएंसी तरीके से मिट्टी बनाते हैं उपजाऊ Goat Farming: बकरी की टॉप 5 उन्नत नस्लें, जिनके पालन से होगा बंपर मुनाफा! Mushroom Farming: मशरूम की खेती में इन बातों का रखें ध्यान, 20 गुना तक बढ़ जाएगा प्रॉफिट! आम की फसल पर फल मक्खी कीट के प्रकोप का बढ़ा खतरा, जानें बचाव करने का सबसे सही तरीका
Updated on: 8 May, 2024 3:53 PM IST
ग्वार उत्पादन पर जागरुकता शिविर का किया आयोजन

आज यानी की 8 मई, 2024 बुधवार के दिन गांव सैदपुर में ग्वार उत्पादन पर जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का विषय “ग्वार उत्पादन की उन्नत कृषि क्रियाए” है. यह एक दिवसीय जागरुकता शिविर कृषि विज्ञान केंद्र, महेंद्रगढ़ तथा हिंदुस्तान गम एंड केमिकल्स, भिवानी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया जिसमे गांव के  करीब 80 किसानों व महिलाओं ने भाग लिया.  कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ सयोंजक डॉ. रमेश कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित किसानों व महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा की किसान उन्नत कृषि क्रियाओं को अपनाकर ग्वार फसल के उत्पादन को बढ़ा सकते हैं.

हिंदुस्तान गम एंड केमिकल्स, भिवानी से आये डॉ बी डी यादव ने बताया की वैज्ञानिक जानकारी न होने के कारण बहुत से किसान ग्वार फसल की पूरी पैदावार नहीं ले पाते तथा पुराने, रूढ़िवादी तरीके अपनाने के कारण हर साल नुकसान उठा रहे हैं.

किसानों को जल संरक्षण, जैविक खादों तथा उन्नत किस्मों से ग्वार फसल की बिजाई के दौरान विशेष ध्यान देना होगा. बीज उपचार जैसे सस्ते व कारगर तरीकों की जानकारी प्राप्त कर एक आदत के रूप में अपनाना होगा ताकि फसलों को बीज-जनित व भूमि-जनित रोगों व कीटों से बचाया जा सके. उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वह गवार के उखेड़ा रोग की रोकथाम के लिए कार्बनडाजिम द्वारा बीज को उपचारित करके बोएं. शिविर में इस दवा के सैंपल भी किसानों में मुफ्त बांटे गए.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. पूनम यादव ने किसानो को ग्वार फसल से मिलने वाले पोषक तत्वों के बारे में बताया और साथ ही नुकसान पहुंचने वाले कीटों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने ग्वार की फसल में लगने वाले कीट व रोगों के नियंत्रण के बारे में बताया. चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के सस्य विभाग से सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं अध्यक्ष डॉ जगदेव ने ग्वार फसल का उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेष सुझाव दिए. उन्होंने किसानों को ग्वार की उन्नत किस्में/ Varieties of Guar जैसे एच. जी. - 365, एच. जी. - 563 तथा एच. जी. 2-20 से बिजाई करने की सलाह दी.

ये भी पढ़ें: 'MFOI, VVIF Kisan Bharat Yatra' को गुजरात के किसानों का मिला भरपूर सहयोग, जानें क्या रहा खास

जागरुकता शिविर में किसानों को ग्वार फसल/Guar Crop में नुकसान पहुंचने वाले खरपतवारो के बारे में जानकारी दी तथा उनके नियंत्रण के बारे में बताया गया. इस कार्यक्रम में ग्वार उत्पादन विषय पर प्रशनोत्तरी का आयोजन भी किया गया तथा किसानो को ईनाम देकर सम्मानित किया गया.

English Summary: Krishi Vigyan Kendra Mahendragarh KVK Agricultural Practices of Guar Production
Published on: 08 May 2024, 03:55 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now