PM Kisan: पीएम किसान योजना की राशि में हुई बढ़ोतरी, अब मिलेगा 9 हजार रूपये! अब यूपी में स्कूली बच्चों को पढ़ाई जाएगी ‘गाय शिक्षा’, गौमूत्र 5 रुपये/लीटर की दर से खरीदेगी सरकार बिना रसायन ऐसे करें आम की बेहतर सुरक्षा, जानें मधुआ कीट प्रबंधन के प्राकृतिक उपाय! सचिन जाटन: महिंद्रा NOVO 605 DI के साथ सफलता की कहानी, कड़ी मेहनत और सही चुनाव ने बनाई कामयाबी की राह! भारत का सबसे कम ईंधन खपत करने वाला ट्रैक्टर, 5 साल की वारंटी के साथ महिलाओं के लिए तंदुरुस्ती और ऊर्जा का खजाना, सर्दियों में करें इन 5 सब्जियों का सेवन ये हैं भारत के 5 सबसे सस्ते और मजबूत प्लाऊ (हल), जो एफिशिएंसी तरीके से मिट्टी बनाते हैं उपजाऊ Mahindra Bolero: कृषि, पोल्ट्री और डेयरी के लिए बेहतरीन पिकअप, जानें फीचर्स और कीमत! Multilayer Farming: मल्टीलेयर फार्मिंग तकनीक से आकाश चौरसिया कमा रहे कई गुना मुनाफा, सालाना टर्नओवर 50 लाख रुपये तक किसानों के लिए खुशखबरी! सिंचाई के लिए Free में मिलेगा बिजली कनेक्शन, ऐसे करें अप्लाई
Updated on: 15 February, 2025 3:10 PM IST
गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय में 117वां अखिल भारतीय किसान मेला, सांकेतिक तस्वीर

देशभर के किसानों के लिए एक शानदार अवसर है. गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर 7 से 10 मार्च 2025 तक चार दिवसीय 117वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी आयोजित कर रहा है. यह मेला किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों, उन्नतशील फसलों और आधुनिक कृषि यंत्रों से अवगत कराने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करेगा. वही, मेले में कृषि उद्योग प्रदर्शनी, उन्नत बीजों की बिक्री, पशुपालन व मत्स्य पालन प्रतियोगिताएँ, वैज्ञानिकों के व्याख्यान और कृषक गोष्ठी जैसी कई गतिविधियाँ होंगी. यह आयोजन किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और आधुनिक खेती के तरीकों को बढ़ावा देगा. किसान इस मेले में भाग लेकर अपनी खेती को और उन्नत बना सकते हैं.

ऐसे में आइए यहां इस किसान मेले/ Kisan Mela 2025 से जुड़ी हर एक जानकारी विस्तार से जानते हैं कि इसमें किसानों के लिए क्या कुछ खास होने वाला है.

मेले का प्रमुख आकर्षण

  1. उन्नतशील बीज और फसलें: किसानों के लिए उन्नत धान, अरहर, मूंग, उरद और सोयाबीन की उन्नतशील प्रजातियों की जानकारी और बिक्री उपलब्ध होगी.
  2. कृषि उद्योग प्रदर्शनी: इसमें आधुनिक कृषि यंत्रों, ड्रोन तकनीक और जैविक खेती से जुड़े उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा.
  3. व्याख्यानमाला एवं कृषक गोष्ठी: कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से सीधा संवाद कर किसान नवीनतम कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
  4. पशुपालन और मत्स्य पालन प्रदर्शन: पशुपालकों के लिए संकर बछियों की नीलामी और मत्स्य उत्पादन प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा.
  5. विशेष प्रतियोगिताएँ: फल-फूल एवं शाक-भाजी प्रदर्शनी, परिरक्षित खाद्य पदार्थों की प्रतियोगिता, पशु प्रदर्शनी, और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे.

प्रमुख उन्नतशील फसल प्रजातिया

  • धानः पंत धान 26, पंत धान 24. एच. के. आर. 47. एच. के. आर. 127 पी. आर. 113. पी. आर. 121, पी.आर. 126. पी. आर. 127. पी. आर 128, पी. आर. 129, नरेन्द्र 359, सरजू 52 एम. टी.यू. 7029, पूसा 1121 (पूसा सुगन्ध 4), पूसा 2511 ( पूसा सुगन्ध 5), पंत सुगन्ध धान 17, पूसा बासमती 1509, पूसा बासमती 1619, पूसा बासमती 1718, पंत सुगन्ध धान 27
  • अरहरः पंत अरहर 6, पंत अरहर 291,
  • मूँगः पंत मूँग 5, पंत मूँग 6, पंत मूँग 8, पंत मूँग 9, विराट, शिखा,
  • उर्दः पंत उर्द 7, पंत उर्द 8 पंत उर्द 9, पंत उर्द 10, पंत उर्द 11, पंत उर्द 12 पंत उर्द 40
  • सोयाबीन: पी. एस. 1225, पी.एस. 1347 पी.एस. 21. पी. एस. 24, पी. एस. 25, पी. एस. 26

महत्वपूर्ण कार्यक्रम और तिथियां

7 मार्च 2025:

  • उद्घाटन समारोह (गाँधी हॉल, 11:00 बजे)
  • फल-फूल प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता (मेला प्रांगण)
  • व्याख्यानमाला एवं कृषक गोष्ठी (गाँधी हॉल, 3:00 बजे)

8 मार्च 2025:

  • संकर बछियों की नीलामी (शैक्षणिक डेरी फार्म, नगला, 2:00 बजे)
  • मत्स्य उत्पादन प्रदर्शनी व प्रतियोगिता (3:00 बजे)

9 मार्च 2025: पशु प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता (पशुचिकित्सा महाविद्यालय, 10:00 बजे)

7-9 मार्च 2025: सांस्कृतिक कार्यक्रम (गाँधी हॉल, 7:00 - 8:30 बजे)

10 मार्च 2025:  समापन एवं पुरस्कार वितरण (गाँधी हॉल, 3:00 बजे)

किसान मेले का उद्देश्य

  • उन्नत कृषि तकनीकों को किसानों तक पहुँचाना.
  • जलवायु परिवर्तन के अनुसार नई फसल प्रजातियों को बढ़ावा देना.
  • आधुनिक कृषि यंत्रों और जैविक खेती को बढ़ावा देना.
  • किसानों की आय में वृद्धि के लिए नवीन तकनीकों की जानकारी देना.

कृषि मेले में कैसे पहुँचें?

मेला स्थल: गो. ब. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 05944-233336

किसान मेले को स्वच्छ और पॉलीथीन मुक्त बनाने में सहयोग करें! यह मेला किसानों के लिए खेती में नई संभावनाएँ लाएगा, इसलिए ज्यादा से ज्यादा किसान इसका लाभ उठाएँ.

English Summary: krishi mahotsav pantnagar 2025 modern farming exhibition Kisan Mela latest Update
Published on: 15 February 2025, 03:16 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now