Samriddh Kisan Utsav at Krishi Vigyan Kendra Amas Gaya: कृषि जागरण एवं कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), आमस, गया के संयुक्त तत्वावधान में 22 जून 2026 को “समृद्ध किसान उत्सव” (किसान मेला) का सफल आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में गया जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से 400 से अधिक प्रगतिशील किसानों, कृषि उद्यमियों, वैज्ञानिकों तथा कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारकों ने भाग लिया.
इस विशेष आयोजन का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, जैविक उत्पादों, फसल प्रबंधन एवं कृषि उपयोगी वाहनों की जानकारी प्रदान करना था, ताकि वे खेती की लागत को कम करते हुए अपनी आय एवं उत्पादकता में वृद्धि कर सकें. कार्यक्रम के दौरान किसानों को कृषि क्षेत्र में हो रहे नवीनतम नवाचारों, वैज्ञानिक तकनीकों तथा कृषि व्यवसाय से जुड़ी नई संभावनाओं से अवगत कराया गया.
कार्यक्रम में Powered By Partner के रूप में TVS Motor ने सहभागिता की, जबकि Supporting Partners के रूप में Somani Seedz, SBI तथा Indo American Hybrid Seeds (India) शामिल रहे. वहीं ICAR ने कार्यक्रम के Knowledge Partner के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न कंपनियों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए, जहां किसानों ने आधुनिक कृषि तकनीकों एवं उत्पादों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की. TVS Motor ने अपने लोकप्रिय TVS XL100 सीरीज के विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया, जो ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं. इसके अलावा Indo American Hybrid Seeds (India) एवं Somani Seedz ने सब्जियों की उन्नत किस्मों का प्रदर्शन किया, जबकि SBI ने किसानों को कृषि ऋण प्राप्त करने की प्रक्रियाओं, योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं के बारे में जानकारी दी.
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण TVS Motor द्वारा प्रदर्शित TVS XL100 रहा. यह वाहन विशेष रूप से किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसकी मजबूत बनावट, अधिक भार वहन क्षमता, बेहतर माइलेज तथा कम रखरखाव लागत इसे किसानों के बीच लोकप्रिय बनाती है.
“समृद्ध किसान उत्सव” का शुभारंभ अतिथियों, कंपनी प्रतिनिधियों एवं कृषि वैज्ञानिकों के स्वागत के साथ हुआ. कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), आमस, गया के वरीय वैज्ञानिक ई. विमलेश पांडे एवं वैज्ञानिक सुनील कुमार चौधरी ने किसानों को जैविक खेती अपनाने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि जैविक खेती के माध्यम से किसान बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं तथा मिट्टी की उर्वरता को लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं.
केवीके, आमस के पादप रोग वैज्ञानिक डॉ. पंकज तिवारी ने किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई से पूर्व भूमि शोधन एवं बीज शोधन करने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि फसलों में रोग बीज, मृदा, वायु, जल तथा कीटों के माध्यम से फैलते हैं. खरीफ फसलों में झुलसा, झोंका, शीथ ब्लाइट, पत्ती धब्बा, मिथ्या कंडुआ, तुलासिता, बीज सड़न एवं उकठा रोगों की संभावना अधिक रहती है. डॉ. तिवारी ने किसानों को बीजजनित एवं भूमिजनित रोगों की रोकथाम के उपाय बताए तथा बुवाई से पूर्व मिट्टी परीक्षण और मौसम आधारित खेती पर विशेष जोर दिया.
वैज्ञानिक सुनील कुमार चौधरी ने किसानों को कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों और वैज्ञानिक खेती के आधुनिक तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने किसानों को फसल विविधीकरण, जल संरक्षण, संतुलित उर्वरक प्रबंधन तथा कृषि में नई तकनीकों के उपयोग के महत्व से अवगत कराया.
TVS Motor की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित भव्या दवे ने किसानों को TVS XL100 सीरीज के विभिन्न मॉडलों की विशेषताओं से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि यह वाहन विशेष रूप से ग्रामीण परिवेश और किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है. इसकी मजबूती, ईंधन दक्षता एवं अधिक भार वहन क्षमता इसे किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी बनाती है.
कार्यक्रम में Indo American Hybrid Seeds (India) एवं Somani Seedz के प्रतिनिधियों ने भी किसानों को अपने उन्नत बीजों और कृषि समाधानों की जानकारी दी.
कार्यक्रम के दौरान किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच एक विशेष संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया. इस सत्र में किसानों ने खेती से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों को वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों के समक्ष रखा. विशेषज्ञों ने किसानों को मौसम आधारित खेती, जल संरक्षण, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा आधुनिक कृषि पद्धतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी.
कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम उन्हें नई तकनीकों, उन्नत बीजों, कृषि यंत्रों और वैज्ञानिक सलाह से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं. किसानों ने भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि उन्हें कृषि क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास और अवसरों की जानकारी नियमित रूप से मिलती रहे.
कुल मिलाकर, “समृद्ध किसान उत्सव” किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ. इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, जैविक उत्पादों, उन्नत बीजों तथा कृषि उपयोगी वाहनों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिससे भविष्य में उनकी खेती अधिक लाभकारी, टिकाऊ एवं आधुनिक बन सकेगी.
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, वैज्ञानिकों, कंपनी प्रतिनिधियों एवं किसानों का डॉ. पंकज तिवारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र के सतत विकास की कामना के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ.