Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 20 March, 2026 6:32 PM IST
Krishaj Connect Agrochemical

एग्रो-केमिकल क्षेत्र की अग्रणी कंपनी कृषि रसायन एक्सपोर्ट्स प्रा. लि.  ने अपने प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम “कृषज कनेक्ट – गति’26 का सफल आयोजन लखनऊ और इंदौर में क्रमशः 10 और 13 मार्च को किया. कार्यक्रम में देशभर से कंपनी के प्रमुख वितरण सहयोगियों (कृषज सारथियों) ने भाग लिया. इस अवसर पर कंपनी ने 14 नए उत्पादों का भव्य लॉन्च भी किया.

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में बिहार/झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से जुड़े चैनल पार्टनर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. वहीं इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के चैनल पार्टनर्स शामिल हुए. इस दौरान संबंधित राज्यों के स्टेट हेड्स व उनकी टीम उपस्थित रहीं.

कंपनी के डायरेक्टर – रिटेल एवं एग्रीबिजनेस स्ट्रेटेजिज, श्री दिव्यांश अग्रवाल  ने अपने संबोधन में चैनल पार्टनर्स के मजबूत सहयोग की सराहना करते हुए उन्हें कंपनी की विकास यात्रा की रीढ़ बताया. उन्होंने आधुनिक कृषि पद्धतियों और नवाचार पर निरंतर फोकस बनाए रखने का भरोसा दिया.

इस वर्ष की थीम ‘ गति26 ‘ कंपनी के आगामी रणनीति को दर्शाती है, जिसमें कंपनी अपने चैनल पार्टनर्स के सहयोग से एक गति के साथ स्पष्ट दिशा, योजनाबद्ध विकास और मजबूत मूल्यों के आधार पर विस्तार करेगी. यह थीम कंपनी के इस वर्ष के दृष्टिकोण- तेज़ निर्णय, तेज़ नवाचार, तेज़ विकास को परिभाषित करती है.

अपने मुख्य संबोधन में कंपनी के प्रेसिडेंट- सेल्स एवं मार्केटिंग, श्री ईश्वर रेड्डी  ने GATI ’26 के दृष्टिकोण को विस्तार से रखा. उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य सिर्फ उत्पादों की बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि आधुनिक कृषि पद्धतियों के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाना और चैनल पार्टनर्स के साथ लंबे समय तक मजबूत और भरोसेमंद संबंध स्थापित करना है. उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी किसानों को संपूर्ण फसल समाधान उपलब्ध कराने के साथ-साथ कृषि को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है.

14 नए उत्पादों का भव्य लॉन्च:

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 14 अत्याधुनिक उत्पादों का लॉन्च रहा, जिनमें कीटनाशक, खरपतवारनाशक, फफूंदनाशक, विशेष पोषक तत्व, बायो-स्टिमुलेंट्स और जैव उर्वरक शामिल हैं. इनमें कंपनी ने TRIAGEN नामक एक अनूठा एवं पेटेंटेड ‘कीटनाशक + फफूंदनाशी’ संयोजन उत्पाद भी लॉन्च किया.

उत्पाद लॉन्च का नेतृत्व श्री सुधांशु श्रीवास्तव (ग्रुप मार्केटिंग हेड), श्री कपिल कुमार (कंट्री हेड - Alga Energy), डॉ. आर.डी. सिंह (प्रेसिडेंट - रिटेल और स्पेशलिटी न्यूट्रिएंट्स) और श्री सुमित बनर्जी (ज़ोनल मैनेजर - Alga Energy)  संयुक्त रूप से कर रहे थें.

कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह और लकी ड्रॉ के साथ हुआ. इस आयोजन के माध्यम से कंपनी ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया कि वह भारतीय कृषि क्षेत्र में नवाचार, साझेदारी और किसानों की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है.

लॉन्च किए गए उत्पादों की सूची

श्रेणी

ब्रांड का नाम

टेक्नीकल कम्पोजीशन

कीटनाशक + फफूंदनाशक

 

TRIAGEN

Azoxystrobin 12% + Fenpyroximate 2.5% + Emamectin Benzoate 1% WG

खरपतवारनाशक

KRIZAP

Fomesafen 12% + Quizalofop Ethyl 3% SC

फफूंदनाशक

KRI-PIC

Picoxystrobin 6.78% + Tricyclazole 20.33% w/w SC

 

KRI-DUO

Ametoctradin 25% + Metalaxyl 20% WDG

कीटनाशक

KYDEN

Bifenthrin 8% + Clothianidin 10% SC

 

KYDO

CTPR 8.8 %+ Thiamethoxam 17.5% SC

 

KRIVEX

CTPR 9.3 % + Lambda-Cyhalothrin 4.6 % ZC

 

KRI-NOT

Chlorantraniliprole 0.5 % + Thiamethoxam 1 % w/w GR

 

 

 

बायो फ़र्टिलाइज़र, बायो-स्टिमुलेंट्स, विशेष पोषक तत्व

KRI SS

Microalgae + AMF Powder -Sowing special

 

KRI SD

Microalgae + AMF Powder -Seed Dressing

 

KRISHAJ 60

Krishaj 60 (NPK+TE+ME

 

PRIVINTAL GREEN

Antioxident Foliar

 

KRISH GOLD

ME + Azospirillum SP

 

KRISHAJ K 33

NPK (03:00:33)

 

English Summary: Krishaj Connect Agrochemical Exports Pvt. Ltd. Launches 14 New Products at GATI ’26
Published on: 20 March 2026, 06:36 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now