Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Union Budget 2026-27: बजट की थाली सजी रही, किसान फिर भूखा ही लौटा! Union Budget 2026-27: बजट में किसानों को क्या मिला, जानिए बड़े ऐलान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 5 February, 2026 4:13 PM IST
पीएम किसान योजना (Image Source-AI generate)

अगर आप बिहार के किसान है और पीएम किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ही जरुरी है. बिहार सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है और इस फैसले के तहत अब बिहार के किसानों को केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) के अलावा राज्य सरकार की ओर से भी अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलेगी.

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने ‘जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना’ की शुरुआत की है, जिसके तहत राज्य के पात्र किसानों को सालाना 3,000 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे. इस तरह अब बिहार के किसानों को कुल 9,000 रुपये प्रति वर्ष की सहायता मिलेगी.

किसान सम्मान निधि की राशि कितनी बढ़ी?

पीएम किसान योजना में किसानों को सालाना तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये की मदद दी जाती थीं, लेकिन अब बिहार सरकार के फैसले के बाद इस किस्त की राशि को बढ़ाकर 9,000 रुपये कर दिया है. इस सरकारी राशि में बढ़ोतरी से किसानों की खेती की भी लागत घटेगी और उनकी आय में भी इजाफा होगा.

कितने किसानों को मिलेगा सीधा लाभ?

बिहार सरकार ने बजट भाषण के दौरान साफ-साफ यह बताया कि इस सरकारी योजना में अब राज्य के करीब 73 लाख किसानों को यह लाभ मिलेगा. यानी राज्य के पात्र किसानों को अब सालाना 3,000 रुपये अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएंगी.

बता दें कि किसान बिल्कुल भी चिंता न करें इस राशि का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जारिए भेज दिया जाएगा.

क्या है जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना?

सरकार ने इस योजना की शुरुआत भी किसानों के कल्याण के लिए की गई है. यह नई योजना जिसका नाम समाजवादी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखा गया है. सरकार का कहना है कि यह योजना सामाजिक न्याय और किसान कल्याण की उनकी सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगी. साथ ही किसानों को इस योजना के तहत इस तरह मदद मिलेगी-

  • केंद्र सरकार: ₹6,000 सालाना

  • बिहार सरकार: ₹3,000 सालाना

  • कुल सहायता: ₹9,000 प्रति किसान प्रति वर्ष

किसानों के लिए क्यों अहम है यह फैसला?

बिहार सरकार ने किसानों की स्थितियों को देखकर यह फैसला लिया है, क्योंकि जिस तरह से खेती की लागत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है- बीज, खाद, डीजल और मजदूरी सब महंगे हो चुके हैं. ऐसे में किसानों को सरकार सालाना 3,000 रुपये अतिरिक्त सहायता प्रदान करेंगी, जिससे किसानों को यह लाभ होंगे-

  • छोटे और सीमांत किसानों को राहत देगी

  • फसल की तैयारी में मदद करेगी

  • किसानों की आर्थिक असुरक्षा कम करेगी

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Kisan Samman Nidhi Update Bihar government increased farmer Samman Nidhi amount to Rs 9000
Published on: 05 February 2026, 04:19 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now