Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 19 December, 2022 11:25 AM IST
दिल्ली के रामलीला मैदान में आज से गर्जना रैली शुरू

दिल्ली में एक बार फिर से किसानों का भव्य विरोध-प्रदर्शन देखने को मिल सकता है. जी हां, भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में आज सोमवार यानी 19 दिसंबर से किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में 'गर्जना रैली' का आयोजन करने जा रहे हैं. इसके लिए देश के विभिन्न राज्यों के लाखों किसान दिल्ली में हुंकार भरेंगे.

किसान रैली में आने वाली भीड़ की वजह से दिल्लीवासियों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात संबंधी एडवाइजरी जारी की है. आज सप्ताह का पहला कामकाजी दिन है और किसान गर्जना रैली की वजह से रोड जाम की समस्या का होना आम बात है. ऐसे में घर से निकलने से पहले दिल्ली पुलिस द्वारा जारी रोड एडवाइजरी के बारे में पढ़ लें.

गर्जना रैली को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने किसानों की भारी भीड़ की आशंका के मद्देनजर लोगों से अपील की है कि रेलवे स्टेशन या बस अड्डे जाने के लिए एक्स्ट्रा टाइम लेकर घर से निकले. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, अजमेरी गेट के बजाय पहाड़गंज की ओर से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाना ज्यादा उचित होगा. इसके साथ ही ट्रैफिक से बचने के लिए मेट्रो का उपयोग करने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से सड़कों की भीड़ कम करने में मदद के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.

ट्रैफिक पुलिस के एडवाइजरी में ये भी कहा गया है कि अपने वाहन सड़क के किनारे पार्किंग करने से बचें और तय पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें. इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से कुछ मार्गों पर जाने से बचने के लिए कहा है और साथ ही कुछ मार्गों को डायवर्ट किया गया है. ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सकें.

इन रास्तों को किया गया डायवर्ट

महाराजा रणजीत सिंह मार्ग, मीरदर्द चौक, बाराखंभा रोड से गुरु नानक चौक तक रणजीत सिंह फ्लाईओवर, मिंटो रोड, कमला बाजार और विवेकानंद मार्ग, जेएलएन मार्ग (दिल्ली गेट से गुरुनानक चौक), कमला मार्केट से गुरु नानक चौक, चमन लाल मार्ग, आसफ अली रोड की ओर अजमेरी गेट, पहाड़गंज चौक और झंडेवालान गोल चक्कर, देशबंधु गुप्ता रोड से अजमेरी गेट तक और आसपास के रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है. भीषण जाम की स्थिति में इन रूटों पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Farmer Protest: देशभर के 550 जिलों के किसान दिल्ली में 'गर्जना रैली' कर भरेंगे हुंकार, रखी गई ये मांगे

इन रास्तों पर जानें से बचें

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से कुछ रास्तों पर जाने से बचने की अपील की है. इसमें महाराजा रणजीत सिंह मार्ग, मीरदर्द चौक, बाराखंभा रोड से गुरु नानक चौक तक रणजीत सिंह फ्लाईओवर, मिंटो रोड, कमला मार्केट, विवेकानंद मार्ग, जेएलएन मार्ग (दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक), कमला मार्केट से गुरु नानक चौक, चमन लाल मार्ग, असफ अली रोड की ओर अजमेरी गेट, पहाड़गंज चौक और झंडेवालान गोल चक्कर, देश बंधु गुप्ता रोड से अजमेरी गेट इलाके शामिल हैं.

जानें, भारतीय किसान संघ की प्रमुख मांगे

  • लागत आधारित फसलों के लाभकारी मूल्य दिए जाए

  • कृषि आदानों पर से जीएसटी खत्म किया जाए

  • पीएम किसान योजना से मिलने वाली रकम में बढ़ोतरी की जाए

  • जीएम फसलों पर रोक लगाया जाए

  • हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचने की मांग

English Summary: Kisan Garjana Rally: Farmers are doing 'Garjana Rally' in Delhi from today, police issued traffic advisory
Published on: 19 December 2022, 11:28 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now