Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Union Budget 2026-27: बजट की थाली सजी रही, किसान फिर भूखा ही लौटा! Union Budget 2026-27: बजट में किसानों को क्या मिला, जानिए बड़े ऐलान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 7 February, 2026 5:00 PM IST
किसान क्रेडिट कार्ड पर RBI की नई गाइडलाइंस (Image Source-AI generate)

देश के किसानों के लिए सरकार कई योजनाएं निकालती रहती है, जिसके तहत किसानों को आर्थिक सहायता हो जाती है. ऐसी ही अभी हाल ही में RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है कि किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card – KCC) योजना को लेकर और नई गाइडलाइस जारी की है, जिसके तहत किसानों क समय पर बिना किसी रुकावट के कृषि लोन मिल सकेंगा, जिससे देश के किसानों को मजबूती प्राप्त होगी और वह खेती को नई तकनीकों का इस्तेमाल कर बेहतर तरीके से कर सकेंगे.

क्या है किसान क्रेडिट कार्ड योजना

सरकार नें किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत किसानों को सस्ती ब्याज दर पर आसान कृषि लोन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी. किसान इस योजना के तहत खेती से जुड़ी अल्पकालिक और दीर्घकालिक जरूरतों, फसल कटाई के बाद के खर्च, घरेलू उपभोग और खेती से जुड़े निवेश के लिए लोन ले सकते हैं. कम ब्याज पर बिना किसी टेंशन.

कौन-कौन ले सकता है KCC?

सरकार द्वारा शुरु की गई यह योजना किसानों के लिए काफी कामगार है, जिसकी मदद से किसान खेती से जुड़ी हर जरुरत को पूरा कर सकते हैं और इस योजना का फायदा जमीन के मालिक तक ही सीमित नहीं है. खेती करने वाले किसान, किराएदार किसान, मौखिक पट्टेदार और बटाईदार भी इस योजना के पात्र है. इसके अलावा, स्वयं सहायता समूह (SHG) और संयुक्त देयता समूह (JLG) के सदस्य, जिनमें किराएदार और बटाईदार शामिल होते हैं, वे भी KCC के लिए आवेदन कर सकते हैं.

कितनी रकम का लोन और कितनी ब्याज दर

किसानों को संशोधित ब्याज अनुदान योजना के तहत KCC धारकों को बड़ी राहत मिलती है. इस योजना में किसानों को फसल और उससे जुड़ी सभी गतिविधियों के लिए 5 लाख रुपये तक का शॉर्ट-टर्म एग्री लोन 7 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर पर दिया जाता है और अगर किसान भाई समय पर लोन चुका देते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त 3 प्रतिशत का ब्याज अनुदान मिलता है.

नई गाइडलाइंस में क्या हो सकते हैं बड़े बदलाव

इस बार प्रस्तावित गाइडलाइंस के तहत कई सुधार करने की बात कहीं गई है, जो इस प्रकार है-

  • इस योजना में KCC की वैधता अवधि को बढ़ाकर 6 साल तक करने का प्रस्ताव है, जिससे किसानों को बार-बार कार्ड रिन्यू कराने की जरूरत न पड़े.

  • इसके अलावा, हर फसल चक्र के लिए तय फाइनेंस स्केल के अनुसार ड्राइंग लिमिट को जोड़ने की योजना भी शामिल है इससे किसान अपनी फसल के हिसाब से जरूरत का पैसा आसानी से निकाल सकेंगे.

  • वहीं, तकनीक से जुड़े खर्च जैसे ड्रिप इरिगेशन, आधुनिक उपकरण, डिजिटल समाधान आदि को भी KCC के तहत कवर करने की मंजूरी दी जा सकती है.

किसानों के लिए क्यों है KCC फायदेमंद

  1. KCC योजना किसानों को खेती और फसल कटाई के बाद की गतिविधियों के लिए समय पर पैसा उपलब्ध कराती है.

  2. किसानों को इससे उन्हें अपनी उपज को सही समय और सही दाम पर बेचने का मौका मिलता है.

  3. वहीं, पशुपालन, डेयरी, मछली पालन जैसी जुड़ी हुई गतिविधियों के लिए निवेश क्रेडिट मिलने से किसानों की आय के नए रास्ते खुलते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Kisan Credit Cards RBI new guidelines Kisan Loans will become easier to obtain
Published on: 07 February 2026, 05:05 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now