‘पोटैटो किंग’ मनोहर सिंह: आलू की खेती से 30 करोड़ टर्नओवर और 80 करोड़ का मजबूत FPO नेटवर्क Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 24 December, 2025 2:59 PM IST
खेत-तालाब योजना (Image Source - AI generate)

मध्यप्रदेश सरकार किसानों और ग्रामीण हितग्राहियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई नई-नई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है. इन्हीं प्रयासों की कड़ी में मत्स्य विभाग द्वारा चलाई जा रही खेत-तालाब योजना किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है. इस योजना के तहत किसानों को खेत में तालाब निर्माण के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे वे मत्स्य पालन के साथ-साथ खेती से अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर सकें.

खेत-तालाब योजना क्या है?

सरकार ने इस योजना की शुरुआत किसानों की आय में इजाफा करने के लिए किया है. उन्हें बहुआयामी कृषि गितिविधियों से जोड़ना है. साथ ही सरकार इस योजना के तहत एक हेक्टेयर भूमि में तालाब निर्माण के लिए वित्तीय सहायता देंगी. तालाब बनवाने के बाद किसान इसमें वर्षा का पानी सरक्षंण कर सकते हैं, सिंचाई की समस्या से राहत पा सकते हैं और साथ ही मत्स्य पालन करके अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं.

वहीं, इस योजना का विशेष लाभ अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लोगों को मिलेगा.

कितनी मिलेगी सब्सिडी?

खेत-तालाब योजना के तहत किसानों को तालाब निर्माण करवाने के लिए 90 प्रतिशत तक का सरकार अनुदान मुहैया करवा रही है और शेष राशि ऋण के रुप में या स्वंय के अशंदान के रुप में होती है. इस तरह किसानों को अपने खेतों में तालाब निर्माण करवाने में बहुत कम राशि खुद से खर्च करनी होगी, जिससे किसानों का आर्थिक बोझ कम हो जाएगा.

कौन ले सकता है योजना का लाभ?

इस योजना का फायदा जो किसान उठा सकते हैं उनके लिए शर्तें तय की गई है-

  • आवेदक को मध्यप्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए.

  • इसके अलावा जो किसान इस योजना में अप्लाई करना चाहते हैं उनके पास करीबन 1 हेक्टेयर भूमि होनी जरुरी है.

  • साथ की खेत की जमीन आवेदक के नाम पर या वैध रूप से दर्ज होनी चाहिए तभी वह इस योजना का लाभ उटा सकता है.

  • यह पात्रता पूरी होने के बाद ही आवेदन की स्वीकृति दी जाएगी.

कौन-कौन से दस्तावेज होंगे जरूरी?

खेत-तालाब योजना के लिए आप आवेदन कर रहे हैं, तो यह दस्तावेज होना जरुरी है-

  • आधार कार्ड

  • पैन कार्ड

  • बैंक पासबुक की कॉपी

  • समग्र आईडी

  • जाति प्रमाण पत्र (एसटी)

  • भूमि से संबंधित दस्तावेज

आवेदन कैसे करें?

अगर आप भी इस योजना में अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको निम्न प्रक्रिया का पालन करना होगा-

सबसे पहले आप मत्स्य विभाग के कार्यालय में जाकर संपर्क करें. उसके बाद किसान इस कार्यालय में जाकर खेत-तालाब योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें और फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरें. अंत में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन का कार्यालय में जमा कर दें, जिसके बाद विभाग द्वारा जांच की जाएगी और पात्र पाएं जाने के बाद लाभ मिलेगा.

English Summary: Khet Talab Yojana Farmers receiving up to 90 Percent Subsidy know how to apply
Published on: 24 December 2025, 03:04 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now