Kachri Farming: कचरी की खेती कैसे करें? जानें पूरी विधि, लागत और मुनाफा Weather Update: 2 जुलाई तक इन 5 राज्यों में भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी की चेतावनी किसानों की ताकत बढ़ाने एडीग्रो एक नया चेहरा! कंपनी के निदेशक अजय जावला ने लॉन्च किया एडीग्रो ब्रांड का लोगो और कृषि उत्पाद किसानों को बड़ी राहत! अब ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम पर मिलेगी 80% सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ जायटॉनिक नीम: फसलों में कीट नियंत्रण का एक प्राकृतिक और टिकाऊ समाधान फसलों की नींव मजबूत करती है ग्रीष्मकालीन जुताई , जानिए कैसे? Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं Paddy Variety: धान की इस उन्नत किस्म ने जीता किसानों का भरोसा, सिर्फ 110 दिन में हो जाती है तैयार, उपज क्षमता प्रति एकड़ 32 क्विंटल तक
Updated on: 30 January, 2023 2:34 PM IST
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022

Khelo ka Mahakumb:  खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का डंका बज चुका है. इसे खेलों का महाकुंभ माना जा रहा है. आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेलो इंडिया के शुभारंभ कार्यक्रम के लिए स्मार्ट पार्क में पौधारोपण भी किया. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का आयोजन मध्यप्रदेश के इंदौर में किया जा रहा है. जिसके लिए खिलाड़ियों में उत्साह देखा जा रहा है.

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022, 30 जनवरी से शुरू होकर 11 फरवरी 2023 तक चलने वाला है. गेम्स कुल 13 दिनों तक चलने वाले हैं. खेल महोत्सव के पहले दिन कुल  3 प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं, जिसमें वॉलीबॉल, खो-खो और टेबल टेनिस शामिल हैं.

बता दें कि पूरे 13 दिनों तक चलने वाले इन गेम्स में 27 खेल खेले जाएंगे, जिसके लिए 9 शहरों के 23 गेम्स वेन्यू तैयार किए गए हैं. तो वहीं इस बार कुल 6 हजार से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले हैं.

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के मुख्य अतिथि

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का भव्य रंगारंग शुभारंभ 30 जनवरी शाम 6 बजे भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में किया जाएगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. इस दौरान कार्यक्रम में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशीत प्रमाणिक यशोधरा राजे सिंधिया भी मौजूद रहेंगी.

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021

बता दें कि बीते साल 2022 में खेलो इंडिय का आयोजन अलग-अलग स्थानों पर किया गया था, जिसमें सबसे अधिक खेल कार्यक्रम हरियाणा के पंचकुला में आयोजित किए गए थे. जिसमें सबसे अधिक हरियाणा ने कुल 137 पदक अपने नाम किए थे, जिसमें 52 स्वर्ण, 39 रजत औरर 46 कांस्य पदक शामिल हैं. तो वहीं दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र 125 पदक और 67 साथ कर्नाटक तीसरे नंबर पर रहा.

ये भी पढ़ेंः इस भारतीय खिलाड़ी की छपाक से कॉमनवेल्थ खेल में हड़कंप, मारता है शेर की दहाड़, जाते ही धो डाला!

अब देखना होगा कि इस बार हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में कौन सा राज्य अव्वल रहकर सबसे अधिक पदक अपने नाम करता है.

English Summary: Khelo India Youth Games 2022: Khelo India Youth Games-2022 begins in Madhya Pradesh, program will run for 13 days
Published on: 30 January 2023, 02:41 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now