Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 21 May, 2026 2:15 PM IST
खरीफ सीजन में 50% अनुदान पर मिलेंगे प्रमाणित बीज (Image Source-AI generate)

खरीफ सीजन की शुरुआत होते ही किसान भाइयों की सबसे बड़ी परेशानी होती है बीज खरीद करना, जिसमें किसानों की अधिक लागत लग जाती है, लेकिन इस खरीफ सीजन किसानों बीज खरीद करने के दौरान चिंता करने की कोई भी जरुरत नहीं. इसी समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को बीज खरीद पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी की छूट दे रही है. आइए पढ़ें पूरी खबर..

राज्य में कितना बीज वितरण हुआ है अबतक?

कृषि विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अब तक विभिन्न सरकारी और सहकारी संस्थाओं के माध्यम से 75,429 क्विंटल बीज उपलब्ध कराए जा चुके हैं. वहीं, 2636 क्विंटल बीज का वितरण भी किसानों के बीच किया जा चुका है. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वितरण प्रक्रिया को और तेज किया जाए ताकि अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके.

फसलों के अनुसार लक्ष्य तय

अगर किसान इस सरकारी अनुदान का लाभ उठाना चाहते हैं, तो वह फसलों के आधार पर ही बीज खरीद कर सकते हैं. यानी की इस योजना के अंतर्गत अलग-अलग फसलों के लिए बीज वितरण का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है. इनमें सबसे ज्यादा ध्यान धान पर दिया गया है, जो प्रदेश की प्रमुख फसल है-

  •  धान: 80,000 क्विंटल (64,228 क्विंटल उपलब्ध)

  •  मूंगफली: 57,446 क्विंटल

  •  उड़द: 23,958 क्विंटल

  •  अरहर: 21,225 क्विंटल

  •  मूंग: 3,946 क्विंटल

  •  तिल: 3,827 क्विंटल

  •  सोयाबीन: 2,999 क्विंटल

मोटे अनाज (श्री अन्न) पर भी फोकस

सरकार ने इस बार मोटे अनाज यानी ‘श्री अन्न’ को भी प्राथमिकता दी है. इसमें ज्वार, बाजरा, सावा, कोदो, रागी, काकुन और कुटकी जैसे पौष्टिक अनाज शामिल हैं.

  • बाजरा: 1,972 क्विंटल

  • रागी (मड्डुआ): 1,500 क्विंटल

इन फसलों को बढ़ावा देने के पीछे सरकार का यह उद्देश्य है कि पोषण सुरक्षा के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करना भी है, क्योंकि ये फसलें कम पानी में किसानों को अच्छी पैदावार देने में सक्षम किस्म है.

कैसे करें आवेदन?

अगर किसान भाई इस सरकारी योजना का फायदा उठाकर खरीफ फसल की तैयारी जल्द ही करना चाहते हैं, तो किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल (agriculture.up.gov.in ) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं और इस सरकारी अनुदान के माध्यम से कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Kharif Season Seeds 50 Subsidy for Farmers know how to apply
Published on: 21 May 2026, 02:26 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now