खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 13 May, 2026 4:19 PM IST
Kharif Crops MSP Hike

केंद्र सरकार ने मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. सरकार के इस फैसले से देशभर के करोड़ों किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है. नई MSP दरों में धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, अरहर, मूंग, उड़द, सोयाबीन, सूरजमुखी, मूंगफली, तिल और कपास जैसी प्रमुख फसलों के समर्थन मूल्य में इजाफा किया गया है.

इस बार सबसे अधिक MSP वृद्धि तिल, अरहर और उड़द जैसी फसलों में देखने को मिली है. कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इससे किसानों का रुझान दलहन और तिलहन उत्पादन की ओर बढ़ेगा और देश को खाद्य तेल व दालों के आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी.

किन फसलों में कितना बढ़ा MSP?

सरकार द्वारा जारी नई MSP सूची के अनुसार कई फसलों के समर्थन मूल्य में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है.

  • धान (कॉमन) का MSP 69 रुपये बढ़ाकर 2,369 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है.

  • धान (ग्रेड-A) में 69 रुपये की बढ़ोतरी के बाद MSP 2,389 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है.

  • ज्वार (हाइब्रिड) का MSP 328 रुपये बढ़ाकर 3,699 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है.

  • ज्वार (मालदांडी) में 325 रुपये की वृद्धि हुई है और MSP 3,749 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है.

  • बाजरा का MSP 150 रुपये बढ़ाकर 2,775 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है.

  • मक्का में 175 रुपये की बढ़ोतरी के बाद MSP 2,400 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है.

  • रागी का MSP 596 रुपये बढ़ाकर 4,886 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है.

दलहन फसलों में भी सरकार ने बड़ा इजाफा किया है-

  • अरहर का MSP 450 रुपये बढ़ाकर 8,000 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है.

  • मूंग का MSP 86 रुपये बढ़ाकर 8,768 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है.

  • उड़द का MSP 400 रुपये बढ़ाकर 7,800 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है.

तिलहन फसलों में भी MSP में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है-

  • मूंगफली का MSP 480 रुपये बढ़ाकर 7,263 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है.

  • सूरजमुखी बीज का MSP 441 रुपये बढ़ाकर 7,721 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है.

  • सोयाबीन (पीला) का MSP 436 रुपये बढ़ाकर 5,328 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है.

  • तिल में सबसे अधिक 579 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और MSP 9,846 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है.

  • नाइजरसीड का MSP 820 रुपये बढ़ाकर 9,537 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है.

कमर्शियल फसलों में कपास की MSP भी बढ़ाई गई है.

  • कपास (मध्यम रेशा) का MSP 589 रुपये बढ़ाकर 7,710 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है.

  • कपास (लंबा रेशा) में 589 रुपये की वृद्धि के बाद MSP 8,110 रुपये प्रति क्विंटल तय हुआ है.

English Summary: kharif crops MSP hike 2026-27 farmers benefit government increased support price
Published on: 13 May 2026, 04:27 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now