Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 9 April, 2026 3:49 PM IST
सरकार पशुपालन पर दे रही है सस्ता लोन वो भी बिना किसी गारंटी (Image Source-istockphoto)

देश के किसान आज के समय में खेती करने के अलावा, ऐसे बिजनेस की तलाश में रहते हैं, जिससे उनकी कमाई में इजाफा हो और वह डबल मुनाफा कमा सकें. अब किसानों और युवाओं के पास सुनहरा मौका है खुद का अपना बिजनेस शुरु करने का यानी सरकार द्वारा शुरु पशु किसान क्रेडिट कार्ड (Pashu KCC) स्कीम के जरिए आप अपना खुद का डेयरी फार्म शुरु कर आमदनी में बढ़ोतरी कर सकते हैं. कैसे? यहां जानें..

बिना गांरटी कितना लोन मिलेगा

अब किसानों और युवाओं के लिए इनकम का एक ओर रास्ता खुल गया है. डेयरी फार्मिंग इस बिजनेस की शुरुआत बिना किसी टेंशन के साथ शुरु की जा सकती है, क्योंकि सरकार पशु किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए किसानों और पशुपालकों को बिना गांरटी लोन प्रदान कर रही है, जो इस प्रकार है-

  • 1.60 लाख रुपये तक का लोन बिना गिरवी

  •  समय पर भुगतान करने पर 3% ब्याज में छूट

  •  प्रभावी ब्याज दर लगभग 4%

पशुओं के आधार पर तय होगी लिमिट

अगर आप भी इस सरकारी स्कीम का फायदा उठाना चाहते हैं, तो इस बात को अच्छे से समझ लीजिए की इस स्कीम पर लोन की राशि आपके पशुओं की संख्या और प्रकार पर निर्भर करेंगी. यानी प्रति गाय पर करीब 40,000 रुपये और प्रति भैंस पर करीब 60,000 रुपये लिमिट दी जाएगी. अगर कुल क्रेडिट की बात करें तो 3 लाख रुपये तक लिमिट रखी गई है.

इसके अलावा, भेड़, बकरी और पोल्ट्री फार्मिंग करने वाले छोटे किसान भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. इससे चारा, दवाई और देखभाल का खर्च आसानी से मैनेज किया जा सकता है.

कैसे करें आवेदन?

सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को बेहद आसान रखा है ताकि गांव के किसान भी बिना परेशानी इसका लाभ ले सकें.ऐसे में अगर आप इस स्कीम में इच्छुक है तो आप अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाएं (सरकारी या प्राइवेट) में जाकर पशु KCC के लिए आवेदन फॉर्म भर इस स्कीम के तहत सस्ता लोन पा सकते हैं.

इन जरूरी दस्तावेजों को रखें तैयार

अगर आपने भी डेयरी बिजनेस करने का सोच लिया है और पशु KCC के लिए आवेदन फॉर्म भरनें जा रहे हैं, तो इन जरुरी दस्तावेजों का होना जरुरी है, जिनमें है- आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पशुओं का हेल्थ सर्टिफिकेट और साथ ही वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद बैंक आपको एक कार्ड जारी करता है, जो डेबिट कार्ड की तरह काम करता है. इससे आप जरूरत के अनुसार पैसा निकाल सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: KCC Loan For Animal Husbandry Farmers Get Low-Interest Loans Dairy Business
Published on: 09 April 2026, 03:56 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now