Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 18 November, 2026 4:10 PM IST
पशुपालन और मछली पालन के लिए भी मिलेगा सस्ता कर्ज (Image Source-AI generate)

खेती करने के साथ-साथ आज के समय में किसान पशुपालन कर डेयरी व्यवसाय से जुड़ रहे हैं और मछली पालन की कर भी अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं,लेकिन इन करोबार की चलाने और शुरुआत करने के लिए पैसों की आवश्यकता होती है, जैसे पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करना और मछलियों के लिए दाने की खरीद करना इतने खर्चों को कैसे कवर करें हर किसान का यहीं सवाल होता है. ऐसे में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड यानी KCC के तहत कर्ज लेने की सुविधा आसानी से मिल सकती है.

पशुपालन के लिए किन कामों पर मिलती है लोन की सुविधा?

अगर आप किसान है और आप खेती करने के साथ-साथ पशुपालन करने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लोन का फायदा उठाने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले यह जान लें कि इस कार्ड के तहत  गाय-भैंस जैसे दूध देने वाले पशुओं और बकरी पालन, भेड़ पालन, सूअर पालन और मुर्गी पालन करने वाले इस सरकारी सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

कितना लोन मिल सकता है?

देश के किसानों की आय में इजाफा करने के उद्देश्य के साथ सरकार कई सरकारी योजना चला रही है, जिसका लाभ करोड़ों किसान भाइयों को मिल भी रहा है. ऐसे ही सरकार साल 2025-26 में किसान क्रेडिट कार्ड के तहत मछली पालन और इससे जुड़े कामों के लिए सरकार ने कर्ज सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये तक करने की घोषणा की थी. इसका मतलब यह नहीं है कि सभी आवेदक को इतना लोन ही मुहैया कराया जाएगा. यानी की साफ है कि बैंक पशुओं की संख्या, मछली पालन का क्षेत्र, काम का खर्च देखकर ही कर्ज सीमा तय करेगा.

KCC के लिए अप्लाई कैसे करें ?

अगर आप पशुपालन या फिर मछली पालन कर रहे हैं और KCC बनवाना चाहते हैं और लोन की सुविधा प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस कार्ड को बनवाने के लिए आप अपने नजदीकी बैंक शाखा में संपर्क कर बनवा सकते हैं. साथ ही बता दे कि इस कार्ड को बनवाने के लिए इन सभी दस्तावेजों को तैयार कर लें जिनमें आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक खाते की जानकारी, फोटो शामिल है.

इसके अलावा, आवेदन मिलने के बाद बैंक दस्तावेजों और काम की जरूरत की जांच करता है और फिर मंजूरी मिलने पर लोन सीमा तय करता है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Kcc Loan for Animal Husbandry and Fish Farming
Published on: 18 November 2026, 04:13 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now