Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 2 July, 2022 1:36 PM IST
Journalist welfare scheme: Families of journalists will get Rs 5 lakh

कोरोना काल में अपनी जान गवांने वाले 35 पत्रकारों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने वाले प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है. इस प्रस्ताव को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा की अध्यक्षता में रखा गया था. मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह सहायता जर्नलिस्ट वेलफेयर स्कीम के तहत दी जाएगी. इसमें 16 ऐसे पत्रकारों के परिवारों को भी शामिल किया गया है, जिनकी जान कोरोना काल के दौरान हुई थी.    

जर्नलिस्ट वेलफेयर स्कीम में दी जाती है  5 लाख तक की वित्तीय सहायता

जर्नलिस्ट वेलफेयर स्कीम के तहत ख़राब परिस्थितियों के कारण पत्रकार की मृत्यु होने पर परिवार को 5 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. इसके साथ ही विकलांगता, गंभीर दुर्घटना और गंभीर बीमारियों के मामले में भी आर्थिक रूप से सहायता भी प्रदान की जाती है.

ये भी पढ़ें:दुनिया में भारत के अव्वल बने रहने के लिए उत्पादों की गुणवत्ता रखें कायम: कृषि मंत्री तोमर

वर्तमान में मिलेगी इतने पत्रकारों को सहायता

सरकार की तरफ से वित्तीय सहायता के रूप में 35 पत्रकारों के परिवारों को 5 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी. साथ ही जर्नलिस्ट वेलफेयर स्कीम के तहत दो दिव्यांग और पांच गंभीर बीमारियों का सामना कर रहे पत्रकारों को भी आर्थिक रूप से सहायता की जाएगी.

इस स्कीम की हो रही बैठक के दौरान कुल 1.81 करोड़ रुपए की सहायता को मंजूरी दी गयी है. अभी तक इस योजना के तहत कोरोना के दौरान मारे गए पत्रकारों के 123 परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है. अगर पिछले वित्तीय वर्ष की बात करें, तो कुल 134 पत्रकारों के परिवारों को विभिन्न श्रेणियों में 6.47 करोड़ की सहायता प्रदान की गयी थी. 

English Summary: Journalist welfare scheme: Families of journalists will get Rs 5 lakh
Published on: 02 July 2022, 01:43 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now