Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 3 March, 2023 6:00 PM IST
टीजीटी और पीजीटी भर्ती

झारखंड शिक्षा परियोजना, रांची ने टीजीटी और पीजीटी रिक्ति की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. वे उम्मीदवार जो रिक्ति पदों में रुचि रखते हैं और सभी पात्र मानदंडों को पूरा करते हैं, इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

 

आवेदन शुल्क

इस पद के लिए अनारक्षित उम्मीदवार को 100 रुपये और आरक्षित उम्मीदवारों को 50 रुपये की फीस का भुगतान करना पड़ेगा. इस भुगतान को डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा.

महत्वपूर्ण तिथियाँ 

इसकीआवेदन करने की अंतिम तिथि 13 मार्च 2023 की शाम 5 बजे तक है. डाक पर स्पष्ट रूप से पद का नाम एवं विषय अंकित करना अनिवार्य होगा. आवेदन दिनांक 13 मार्च अपराहन 5 बजे तक स्वीकार कर लिए जाएंगे.  साधारण डाक से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे और निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

पीजीटी पात्रता

राज्य सरकार या केंद्र सरकार के विश्वविद्यालय से प्राप्त डिग्री में सामान्य वर्ग के लिए 50% और अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 45% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री की आवश्यकता मान्य है. इसके अलावा मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से बी.पी.एड अथवा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा बी.पी.एड के सम्कक्ष घोषित डिग्री मान्य होगी.

टीजीटी पात्रता

राज्य सरकार या केंद्र सरकार या विश्वविद्यालय से सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 45% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 40% अंकों के साथ की स्नातक डिग्री मान्य होगी. इसके अलावा मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से बी.पी.एड अथवा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा बी.पी.एड के सम्कक्ष घोषित डिग्री मान्य होगी.आयु सीमा

इसके लिए न्यूनत्तम 21 अधिकतम 55 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों के उम्र का आकलन दिनांक 31-12-2022 के आधार पर किया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः  इस राज्य में टीजीटी, पीजीटी सहित अन्य टीचर पदों पर बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

रिक्ति पद

टीजीटी के लिए 167 और पीजीटी पद के लिए 43 पदों को लेकर कुल 210 रिक्तियां हैं. इससे जुड़ी चयन संबंधी विस्तृत आवेदन एवं अन्य सभी जानकारी जिला अधिकारिक वे साइट (www.dseranchi.com) पर देखी जा सकती है.

English Summary: Jharkhand Education Project TGT and PGT 2023 offline form released
Published on: 03 March 2023, 05:22 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now