Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 10 April, 2021 6:06 PM IST
Farmer Protest

अगर यह सिलसिला यूं ही जारी रहा तो फिर वो दिन दूर नहीं, जब किसान आंदोलन खत्म हो जाएगा. अब तक तो महज इसे लेकर कयास ही लगाए जाते रहे हैं, लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि बहुत जल्द ही कयास हकीकत में तब्दील हो जाएगा और अभी इन कयासों को किसानों के बयान ने और बल दे दिया है. पलवल के किसानों ने साफ कह दिया है कि अब तक  हम किसान आंदोलन को पूरा समर्थन देते हुए आए हैं, लेकिन अब हम किसान आंदोलन को पूरा समर्थन नहीं दे पाएंगे या फिर अगर समर्थन देते हैं, तो फिर उस तरह से सक्रिय नहीं हो पाएंगे, जैसा की अब तक थे.

आखिर क्यों आंदोलन से छिटक रहे हैं किसान

यहां हम आपको बताते चले कि पलवल के किसानों का कहना है कि अभी यह कटाई का मौसम है. फसल पक कर तैयार हो चुकी है. यह समय कटाई है, इसलिए अब हम आंदोलन में सक्रिय भूमिका नहीं निभा पाएंगे. पलवल के किसानों का यह बयान आज केएमपी एक्सप्रेस वे पर सड़क जाम करने के लिए  निर्धारित किया गया था, मगर कल तक जहां कृषि कानूनों के खिलाफ जहां पहले किसानों का हुजूम दिखता था.

आज वहां बहुत कम ही किसान दिखे और ऊपर से पलवल के किसानों की तरफ से आया ये बयान किसान आंदोलन के कमजोर होने की राह प्रशस्त करता हुआ नजर आ रहा है. खैर, अब आगे चलकर किसानों का यह आंदोलन क्या रूख अख्तियार करते हैं. यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा.

वहीं, किसान नेता राजकुमार ओलियान ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से बैठक कर यह फैसला लिया गया कि अब सड़कों के जाम नहीं किया जाएगा. खैर, अब आगे क्या कुछ होता है. इसके लिए तो मुनासिब रहेगा कि हम आने वाला वक्त का इंतजार करें.     

English Summary: is farmer protest will be weak
Published on: 10 April 2021, 06:11 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now