Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 14 November, 2024 3:49 PM IST
गुरुग्राम में कीट प्रबंधन पर आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कीट वैज्ञानिक डॉ. भरत सिंह संबोधित करते हुए

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के कृषि विज्ञान केंद्र (शिकोहपुर, गुरुग्राम) ने "कृषि-बाग़वानी फसलों में समन्वित कीट प्रबंधन" पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में 28 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें गुरुग्राम ज़िले के कृषि, बाग़वानी एवं गैर सरकारी संगठनों के अधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे. इसमें कृषि, बाग़वानी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के क्षेत्र विस्तार अधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रसायनमुक्त कीट प्रबंधन तकनीकों पर जानकारी प्राप्त की, जिससे कृषि उत्पादों की गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित हो सके.

कीटनाशकों के प्रयोग को रोकने के उपाय

कीट वैज्ञानिक डॉ. भरत सिंह ने रबी फसलों जैसे अनाज, दलहन, तिलहन, सब्ज़ियां और फलों में अनावश्यक कीटनाशकों के प्रयोग को रोकने के उपायों पर जानकारी दी. उन्होंने हानिकारक कीटों को नियंत्रित करने के लिए समन्वित कीट प्रबंधन तकनीक का उपयोग करने के लाभ बताए और रसायनिक कीटनाशक का प्रयोग करने से पहले कीटों की निगरानी और उनकी संख्या का आकलन करने का महत्व समझाया.

ये भी पढ़ें: बिहार में बढ़ाया गया गेहूं का समर्थन मूल्य, नए रेट पर फसल बेचने के लिए यहां करना होगा आवेदन!

गुरुग्राम में कीट प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कीट प्रबंधन के तरीके

डॉ. सिंह ने जैविक, यांत्रिक और सस्य क्रियाओं का उपयोग करके कीट प्रबंधन के तरीके बताए. उन्होंने फसलों के पारिस्थितिकी तंत्र में मौजूद प्राकृतिक कीट नियंत्रणक जैसे परभक्षी और परजीवी कीटों की पहचान, उनके संरक्षण और बढ़ोतरी के तरीकों पर भी जोर दिया. इसके माध्यम से कृषि उत्पादों की गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित किया जा सकता है.

समन्वित कीट प्रबंधन

कृषि प्रसार विशेषज्ञ डॉ. गौरव पपने ने प्राकृतिक खेती में कीट और रोग नियंत्रण के लिए प्रयोग होने वाले उपायों के बारे में बताया. वहीं, सस्य विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. राम सेवक ने समय पर सस्य क्रियाओं के जरिये समन्वित कीट प्रबंधन पर प्रकाश डाला.

English Summary: integrated pest management of agro horticultural crops organized in gurugram
Published on: 14 November 2024, 03:55 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now