Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 7 June, 2022 2:38 PM IST
railway announced a person can book ticket from post office

ट्रेन में यात्रा करने वालों के लिए रेल विभाग ने एक बहुत अच्छा फैसला लिया है जिससे अब टिकट बुक  करना और भी आसान और सुविधाजनक हो जायेगा. भारतीय रेलवे ने अब देशभर में 45,000 डाकघरों में टिकट बुकिंग की व्यवस्था की है यानी  यात्री अब बिना किसी परेशानी के पोस्ट ऑफिस से टिकट ले सकते हैं.

पिछले कुछ दिनों पहले ही खजुराहो में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी घोषणा की थी. रेलवे द्वारा लिया गया का यह फैसला खासतौर पर सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक वरदान साबित हो सकता है.

आपके पास के डाकघर में भी होगा रिजर्वेशन

स्टेशन से दूर दराज के इलाके  में रहने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डाक घरों में टिकट बुक कराने की यह  सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है ताकि रिजर्वेशन करने के लिए लोगों को भटकना न पड़े.

डाकघरों में  रिजर्वेशन करने का काम डाक घर के प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा किया जायेगा और साथ ही  रेलवे ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वर्तमान में रेलवे द्वारा डाक घरों में दी जा रही  टिकिट बुकिंग की सुविधा का लाभ उठाएं.

ये भी पढ़ें: Post Office में 10,000 रुपये का निवेश करें, पाएं 16 लाख रुपये से अधिक, जानिए कैसे?

रेलवे ने ई- टिकटिंग की सुविधा भी दे रही है

इस फैसले के लेने से पहले भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए उन्हें वेटिंग और लम्बी कतारों से मुक्ति देने के लिए ई-टिकटिंग की नई सुविधा भी शुरू की है.

जिसके तहत रेल यात्री सामान्य रेल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और मंथली पास के नवीकरण के लिए ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन पर पेटीएम, फोनपे, फ्रीचार्ज जैसे यूपीआई बेस्ड मोबाइल ऐप से क्यूआर कोड स्कैन कर डिजीटल पेमेंट कर सकेंगे.

English Summary: indian railway starts ticket booking in post offices.
Published on: 07 June 2022, 02:46 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now