Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 18 February, 2024 12:16 PM IST
भारत का कृषि निर्यात बढ़ा

Agriculture Export: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से सत्ता की कमान संभाली है, तब से कृषि क्षेत्र का विकास उनके लिए प्राथमिकता की सूची में रहा है. अपने कार्यकाल के दौरान मोदी सरकार ने किसानों के हित में कई ऐसी योजनाएं शुरू की, जो कि मौजूदा वक्त में अन्नदाताओं को व्यापक स्तर पर फायदा पहुंचा रही है. इसी कड़ी में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण ने एक ऐसा आंकड़ा जारी किया है, जिससे कृषि निर्यात में तेजी देखने को मिल रही है.

कृषि आंकड़ों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2022-23 में कृषि निर्यात में 26.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई है. निर्यात के इस आंकड़े को बढ़ाने में 200 से अधिक देशों ने हिस्सा लिया. यह 12 फीसद की सराहनीय चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CGAR) को दर्शाता है. बता दें कि 1987-88 में कृषि निर्यात 0.6 अमेरिकी डॉलर था. वहीं, वर्ष 2022-23 की अवधि में भारत का कृषि निर्यात 53.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया. भारत के इस कृषि निर्यात में एपीईडीए का महत्वपूर्ण योगदान 51 प्रतिशत रहा.

अप्रैल-दिसंबर, 2023 की अवधि में एपीईडीए के निर्यात समूह में 23 प्रमुख वस्तुओं में से 18 ने सकारात्मक वृद्धि का प्रदर्शन किया. विशेष रूप से 15 बड़े प्रमुख वस्तुओं में से 13, जिनका निर्यात पिछले वर्ष 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक था. इसके अलावा इस अवधि में प्रसंस्कृत सब्जियों के निर्यात में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई. इसके बाद विविध प्रसंस्कृत वस्तुओं, बासमती चावल और ताजी सब्जियों के निर्यात में भी पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में पर्याप्त वृद्धि हुई. मुख्यत: ताजे फलों के निर्यात में भारत ने उल्लेखनीय रूप से वृद्धि की है. यह पिछले वर्ष के 102 देशों की तुलना में आज 111 देशों को अपनी सेवाएं दे रहा है.

अप्रैल से दिसंबर 2023 की अवधि के दौरान, बासमती चावल के निर्यात मूल्य में 19 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई जो पिछले वर्ष के 3.33 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में 3.97 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया. इसके साथ ही, निर्यात की मात्रा में 11 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो समान समय सीमा में 31.98 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 35.43 लाख मीट्रिक टन हो गई.

English Summary: India agricultural exports increased export of 15 items reached 100 million dollars
Published on: 18 February 2024, 12:17 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now