Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 21 March, 2023 5:54 PM IST
ब्लेंडेड लर्निंग इकोसिस्टम पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

कृषि में उच्च शिक्षा के लिए ब्लेंडेड लर्निंग इकोसिस्टम पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आज से भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम ऑडिटोरियम, आईसीएआर कन्वेंशन सेंटर, एनएएससी कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में शुरू हो गया है, जिसका आज पहला दिन था. नरेंद्र सिंह तोमर, कृषि और किसान कल्याण मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर और बाजरा केक काटकर सम्मेलन की शुरुआत की.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सम्मेलन तीन दिवसीय यानी कि आज 21 मार्च से लेकर 23 मार्च, 2023 तक वैश्विक कार्यक्रम ICAR - भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान द्वारा NAHEP के तहत विश्व बैंक की साझेदारी के साथ आयोजित किया गया है. इस सम्मेलन में कई सम्मानीय लोग शामिल हुए

ICAR के बारे में...

कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग, कृषि मंत्रालय, भारत सरकार के तहत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एक स्वायत्तशासी संस्था है. भारत वर्ष में बागवानी, मात्स्यिकी और पशु विज्ञान सहित कृषि के क्षेत्र में समन्वयन, मार्गदर्शन और अनुसंधान प्रबंधन एवं शिक्षा के लिए परिषद सर्वोच्च निकाय है.

ये भी पढ़ेंः वैश्विक मिलेट्स सम्मेलन का शुभारंभ, प्रधानमंत्री ने श्री अन्न को समृद्धि व समग्र विकास का बताया माध्यम

देश भर में फैले 101 भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थानों और 71 कृषि विश्वविद्यालयों सहित यह विश्व में सर्वाधिक विस्तृत राष्ट्रीय कृषि पद्धति आधारित संस्था है. यह जानकारी ICAR की आधिकारिक वेबसाइट से ली गई है.

English Summary: In the Global Millets Conference, Narendra Singh Tomar inaugurated the conference by cutting millet cake
Published on: 21 March 2023, 06:00 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now