Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 5 August, 2019 12:24 PM IST

कश्मीर में धारा 144 लागू होने के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है. घाटी में इस समय व्यापार पूरी तरह से ठप हैं. सबसे ज्यादा असर कपड़े एवं सब्जियों के आयात-निर्यात पर पड़ा रहा है. खबरों की माने तो भारी चैकिंग एवं CRPF की 40 कंपनियों की तैनाती के बाद जम्मू-कश्मीर का मौहल गंभीर है. ऐसे में व्यापारी अपना माल वहां भेजने में डर रहे हैं.

इस बारे में सब्जी व्यापारियों का कहना है कि निर्यात रोकने की पहली वजह यह है कि वहां जाने वाले हर वाहन की अलग-अलग तरीके से जांच हो रही है. चैकिंग के दौरान पैकिंग को खोला जाता है, जिसके बाद उस माल को बेचना अपने आप में टेढ़ी खीर है. वहीं दूसरी तरफ घाटी के हालात नाजुक होने के कारण किसी भी समय कोई अप्रिय घटना घटने के की स्थिति बनी हुई है.

बता दें कि करगिल के बाद पहली बार कश्मीर के हालात बन रहे बन रहे हैं. हालांकि अभी तक यह नहीं पता लग सका है कि यहां क्या होने वाला है, लेकिन यूनिवर्सिटियों में होने वाली परीक्षाएं रद्द कर दी गई है. एक ही दिन में 7000 से अधिक यात्री वहां से वापस आ गए हैं. वहीं देर रात से ही प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के साथ-साथ उमर अब्दुल्ला और सज्जाद लोन को नजरबंद रखा गया है.

हालांकि निर्यात ठप होने से भारी घाटे के बाद भी व्यापारी इस समय कश्मीर को लेकर एकजूट हैं. इस बारे में एक बड़े व्यापारी ने बात करते हुए कहा कि कश्नीर के हालात तो मुख्य रूप से गंभीर ही रहते हैं और वहां से व्यापार करना आसान नहीं होता. लेकिन इस समय सरकार कोई हल निकालने के लिए प्रयासित आभास प्रतित होती है. ऐसे में हम देशहीत में घाटा सहने को तैयार हैं.

English Summary: improt export declined in kashmir
Published on: 05 August 2019, 12:28 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now