Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 26 June, 2025 10:15 AM IST
अन्य जिलों में भी अनियमितता पर होगी सख्त कार्यवाही- विजय कुमार सिन्हा

उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा मक्का बीज वितरण में पाई गई अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है. विभागीय स्तर पर पदाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मक्का बीज वितरण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई.

संयुक्त निदेशक कृषि, मुंगेर के द्वारा प्राप्त अनुशंसा के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि बेगूसराय जिले के एक प्रखंड में बीज वितरण में लापरवाही बरती गई है. इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी, बेगूसराय (सदर) रत्नेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों के अधिकारों और योजनाओं के लाभ में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिन जिलों में भी ऐसी अनियमितताओं की सूचना प्राप्त हो रही है, वहां संबंधित पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज और अन्य संसाधनों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. किसानों के हितों की रक्षा और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्रवाई की जा रही है.

English Summary: Immediate action on negligence in distribution of maize seeds, Block Agriculture Officer of Begusarai suspended
Published on: 26 June 2025, 10:23 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now