Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 9 November, 2023 2:30 AM IST
देश में मौसम का हाल. (Pixabay)

Weather Update: देश के मौसम में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण देश के कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है. दक्षिण भारत में बरसने के बाद अब बादल उत्तर भारत की ओर बढ़ रहे हैं. IMD ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं. इसके अलावा मुंबई में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत में अब धुंध और कोहरे की भी शुरुआत होने वाली है। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है.

दक्षिण भारत में जारी रहेगा बारिश का दौर

दक्षिण भारत की बात करें तो वहां बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. पिछले 24 घंटों के दौरान भी दिक्षिण भारत के कई इलाकों में जमकर बादल बरसे हैं. तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट और कर्नाटक तट पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है. IMD के अनुसार इन राज्यों में अगले कुछ दिन और बारिश होती रहेगी. मौसम विभाग ने इन राज्यों में आंधी और तूफान की चेतावनी भी जारी की है. वहीं, मौसम में हो रहे बदलाव से सुबह-शाम ठंड भी बढ़ गई है. बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं.

प्रदूषण से राहत मिलने के आसार

राजधानी दिल्ली में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. प्रदूषण राजधानी दिल्ली में सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है. भारी प्रदूषण को देखते हुए एक बार फिर से ओड और इवन की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है. हालांकि, दिल्ली में बारिश होने से इसमें कुछ राहत मिल सकती है. प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भी महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. कोर्ट ने जहां एक ओर पराली जलाने को लेकर पंजाब सहित चार राज्यों को तुरंत इस पर रोक लगाने को कहा है. वहीं, दिवाली पर पटाखे न फोड़ने को लेकर भी आदेश जारी किए गए हैं.

English Summary: IMD rain warning in many states weather alert aaj ka Mausam weather forecast for next 24 hours
Published on: 09 November 2023, 02:32 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now