Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 22 May, 2022 4:30 PM IST
CNG Price Hiked

देश में जहां एक तरफ पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट देखने को मिली है. वहीं दूसरी तरफ देश में सीएनजी की कीमत लगातार लोगों को रूला रही है. आपको बता दें कि, कल यानी शनिवार 21 मई 2022 को गैस सप्लाई कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली व इसके आस-पास सटे इलाकों में सीएनजी की कीमतों में एक बार फिर से वृद्धि की है.

एक हफ्ते के अंदर दिल्ली-NCR में सीएनजी की कीमत दूसरी बार बढ़ी है. बताया जा रहा है कि, आईजीएल ने प्रति किलोग्राम CNG पर लगभग 2 रूपए की वृद्धि की है. देखा जाए तो दिल्ली-NCR में CNG की नई कीमत (CNG New Price) 75.61 रुपए तक हो गई है, जो 21 मई की सुबह 6 बजे से लागू हो चुकी है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में प्रतिदिन सुबह 6 बजे अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार की कीमतों के अनुसार ईंधन तेल के घरेलू दाम में बदलाव करते हैं. अगर आप भी हर रोज घर बैठे अपने फोन में ईंधन की नई कीमतों के बारे में पता करना चाहते हैं, तो इंडियन ऑयल के मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. जिसके तहत आपको ईंधन कीमतों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा.

अलग-अलग क्षेत्रों में CNG की नई कीमत

  • दिल्ली-NCR में CNG - 75.61 रुपये

  • नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में CNG - 78.17 रुपये

ये भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल हुआ उम्मीद से ज्यादा सस्ता, LPG पर भी सरकार दे रही सब्सिडी

  • गुरुग्राम में CNG - 83.94 रुपये

  • मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में CNG - 82.84 रुपये

  • रेवारी में CNG - 86.07 रुपये

  • करनाल और कैथल में CNG - 84.27 रुपये

  • कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में CNG - 87.40 रुपये

English Summary: igl cng price hike, know the latest rate
Published on: 22 May 2022, 04:36 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now